शादी का वादा कर मुकर गई प्रेमिका तो शरीर के कई टुकड़े कर प्रेमी ने कुएं में फेंक दी लाश, धागे ने खोला राज
Azamgarh के अहरौला थानांतर्गत कुएं में मिली सिर कटी महिला की लाश मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद की गई है।
Azamgarh जिले के अहरौला थानांतर्गत पश्चिमपट्टी गांव में स्थित कुएं से सिर कटी लाश मिलने के मामले में हत्यारोपी और उसको संरक्षण देने वाले लोगों को गिरफ्तार करते हुए और एसपी आजमगढ़ द्वारा इस घटना का खुलासा किया गया। पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के लिए घटनास्थल पर ले जाने के दौरान हत्यारे द्वारा पुलिस टीम पर फायर की गई, जिसपर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली हत्यारे के पैर में लगी और वह गिर पड़ा। घायल हत्यारे को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।

नेल पॉलिश और धागे ने खोला राज
दरअसल 15 नवंबर को अतरौला थाना क्षेत्र के पश्चिम पट्टी गांव में सड़क के किनारे एक कुएं में महिला की टुकड़े टुकड़े में कटी हुई लाश मिली थी। शरीर के सभी पार्ट बरामद हो गए थे लेकिन सिर मिलने के बाद पुलिस काफी परेशान हुई और शिनाख्त करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस घटना का खुलासा करने के लिए आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य द्वारा पुलिस की 5 टीमों का गठन किया गया था। शरीर के आधार पर पुलिस द्वारा लोगों से शिनाख्त करवाने का प्रयास किया गया। पुलिस को सूचना मिली कि इसहाकपुर गांव निवासी 22 वर्षीय आराधना प्रजापति नामक एक नवविवाहिता अपने घर से गायब है। ऐसे में पुलिस द्वारा उसके परिजनों को मौके पर बुलाया गया। परिजनों ने नेल पॉलिश और हाथ में बंधे धागे के आधार पर उसकी शिनाख्त की लेकिन सिर न होने के चलते मृतका के परिजन भी संशय में थे। ऐसे में पुलिस की एक टीम द्वारा मृतका के मोबाइल नंबर के आधार पर जांच को आगे बढ़ाई गई तो एक-एक कड़ी जुड़ती गई और हत्यारोपी प्रिंस यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रेमिका की शादी के बाद शारजाह से लौट आया
पुलिस द्वारा बताया गया कि अहरौला थाना क्षेत्र के कठरी गांव का रहने वाला 23 वर्षीय प्रिंस यादव और इसहाकपुर गांव की रहने वाली आराधना प्रजापति के बीच पिछले 2 वर्षों से प्रेम संबंध था। प्रिंस यादव कुछ माह पूर्व शारजाह चला गया और वहां पर पानी के जहाज में मशीन मरम्मत व अन्य कार्य को करने लगा। इसी बीच प्रेमिका की शादी तय हुई और फरवरी 2022 में उसकी शादी दूसरे युवक से हो गई। प्रेमिका की शादी होने के बाद प्रिंस यादव शारजाह से अपने गांव वापस लौट आया। प्रिंस के घरवालों ने कहा कि यदि आराधना तुम्हारे साथ रहना चाहती है तो तुम उससे बात करो। प्रिंस के बाद करने पर आराधना उसके बाद को नहीं मानी। उसके बाद प्रिंस के माता-पिता ने कहा कि आराधना को रास्ते से हटा दो।
गांव वालों से जयपुर जाने की बात कह कर निकला
प्रेमिका की हत्या करने के लिए प्रयास गांव वालों से कहा कि वह जयपुर जा रहा है। उसके बाद 29 अक्टूबर को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर 2 दिन तक रुक आ रहा। उसके बाद वह अपने मामा के घर गया और मामा के लड़के सर्वेश यादव और सर्वेश की पत्नी सुमन यादव को पूरा मामला बताया। पुलिस की जांच में सामने आया कि सर्वेश की पत्नी सुमन से भी प्रिंस के शारीरिक संबंध थे। उसके बाद सुमन और सर्वेश ने भी आराधना की हत्या के लिए उसका साथ दिया। वहीं पर प्रिंस ने अपने माता-पिता को भी बुला लिया और उसके बाद सभी लोगों ने मिलकर आराधना को मारने का प्लान बनाया। प्लान के अनुसार प्रिंस यादव और उसके मामा का लड़का सर्वेश यादव बाजार से नारियल काटने वाला बांका खरीद कर लाए। उसके बाद बांका तथा पॉलिथीन को मोटरसाइकिल की डिक्की में रख कर सर्वेश और प्रिंस आराधना की हत्या करने के लिए निकल गए।
गन्ने के खेत में गला दबाकर कर मार डाले
योजना के अनुसार प्रिंस ने अपनी प्रेमिका आराधना को मिलने के लिए बुलाया और उसे घुमाने के लिए अपने बाइक पर बैठा कर निजामपुर एक रेस्टोरेंट में ले गया। उसके बाद सर्वेश के घर घुमाने के लिए ले जाने की बात कर दोनों उसे जजरमऊ में एक गन्ने के खेत में ले गए। वहीं पर दोनों ने गला दबाकर आराधना की हत्या कर दी। उसके बाद लकड़ी का ठीहा रखकर उसके शरीर के टुकड़े टुकड़े किए। शरीर के टुकड़े टुकड़े करने के बाद सिर को एक तालाब में और शरीर के अन्य पार्ट्स को कुएं में फेंक दिए, जिससे उसकी पहचान न हो सके। इसके बाद सर्वेश और प्रिंस ने अपने कपड़ों को जला दिया और उसे नहर में फेंक दिया। उसके बाद प्रिंस को लेकर सर्वेश अपने घर चला गया और प्रिंस ने अपने मामा रामा यादव तथा मामी शीला यादव को घटना के बारे में जानकारी दी। प्रिंस के मामा तथा मामी ने प्रिंस और अपने बेटे को घर में ही रोककर रखा।












Click it and Unblock the Notifications