Azamgarh News: घर में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, ग्रामीणों ने अर्धनग्न कर की पिटाई, वीडियो वायरल
Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में एक घर में चोरी करते समय चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। चोर को पकड़ने के बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और उसके बाद हाथ पैर बांध दिया।
इतना ही नहीं ग्रामीणों ने चोर को अर्धनग्न करने के बाद उसकी पिटाई करते समय वीडियो बना लिया। वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि चोर की पिटाई करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस को साैंप दिया।

यह पूरा मामला आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की महिला के पड़ोस में एक शादी थी। शुक्रवार को दुल्हन की विदाई होनी थी ऐसे में शुक्रवार सुबह में महिला अपने मकान में ताला बंद कर विदाई में चली गई।
बताया जा रहा है कि इसी का फायदा उठाकर चोरों ने महिला के घर का दरवाजा तोड़कर उसमें चोरी किया। इस मामले में चोरों ने एक चोर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई करने के बाद लोगों ने उसका हाथ और पैर बांध दिया।
चोर की पिटाई करते समय लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी पिटाई करने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस चोर को पकड़कर थाने ले आई। थाने में उससे पूछताछ करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications