Azamgarh News: तालाब में नहाते समय 4 बच्चे डूबे, कपड़े देखकर चरवाहों को हुआ शक, शव मिलते ही मचा हड़कंप
Four children drowned in the pond in Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र में तालाब में स्नान करते समय चार बच्चे डूब गए।
जिस समय बच्चे डूबे उसे समय वहां पर कोई शख्स मौजूद नहीं था। ऐसे में बच्चों को बचाया नहीं जा सका। बाद में चरवाहे जब तालाब में पशुओं को पानी पिलाने पहुंचे तो कपड़े देखकर उन्हें शक हुआ।

उसके बाद बच्चों की तलाश शुरू हुई। बाद में तालाब से चारों बच्चों का शव बरामद किया गया। तालाब में डूबने से बच्चों की मौत हो गई थी। हालांकि परिवार के लोग हैं अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों द्वारा उनके मौत की पुष्टि की गई।
बच्चों की मौत से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं सूचना मिलने के बाद गांव में पहुंची दीदारगंज थाने की पुलिस चारों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
यह पूरी घटना दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुशलगांव की है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले लौटन कुमार का 8 वर्षीय पुत्र यश, जयचंद कुमार का 8 वर्षीय पुत्र अंश, कमलेश कुमार का 5 वर्षीय पुत्र राजकुमार और 9 वर्षीय पुत्र समर बुधवार को गेहूं के खेत में बालियां बिनने गए थे।
दोपहर में वहां मौजूद नहीं था कोई शख्स
गेहूं की खेत में बालियां बिनने के बाद चारों बच्चे खेत के समीप ही स्थित एक तालाब में नहाने लगे। बताया जा रहा है कि जिस समय बच्चे तालाब में नहाने गए उसे समय वहां कोई मौजूद नहीं था।
केवल चारों बच्चे ही तालाब में नहा रहे थे। इसी दौरान चारो बच्चे तालाब में डूब गए और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में जब पशुओं को चराने के लिए लेकर पहुंचे चरवाहे पशुओं को तालाब में पानी पिलाने के लिए पहुंचे तो वहां बच्चों का कपड़ा मिला।
तालाब के किनारे कपड़ा था लेकिन कोई बच्चा मौजूद नहीं था। ऐसे में चरवाहों को शक हुआ। उसके बाद चरवाहों द्वारा गांव के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के बाद गांव वाले तालाब में खोजने लगे।
तालाब में खोजने के दौरान एक-एक कर चारों बच्चों का शव मिला। उसके बाद परिजन रोने चिल्लाने लगे चारों बच्चों को लेकर परिवार वाले जौनपुर स्थित अस्पताल ले गए। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
मौत की जानकारी मिलने के बाद चारों बच्चों के परिवार में मातम पसर गया। इस बारे में आजमगढ़ ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चिराग जैन द्वारा बताया गया कि तालाब में नहाते समय चार बच्चों की डूबने से मौत हुई है। उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications