Azamgarh Byelection : आजमगढ़ में भी सपा को झटका, BJP के निरहुआ ने दर्ज की जीत

आजमगढ़, 26 जून: समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश की दोनों लोकसभा सीटों रामपुर और आजमगढ़ पर झटका लगा है। उपचुनाव में दोनों ही लोकसभा सीटों पर सपा को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने दर्ज कराई जीत। निरहुआ ने सपा के धर्मेंद्र यादव को 8,595 मतों से हराया। निरहुआ को 3,12,432 वोट प्राप्त हुए, जबकि सपा के धर्मेंद्र यादव को 3,03,837 वोट मिले। वहीं, बीएसपी के गुड्डू जमाली तीसरे नंबर पर रहे। गुड्डू को 2,66,106 वोट मिले।

Recommended Video

    Azamgarh By election results 2022: Dinesh Lal Yadav आजमगढ़ से जीते | वनइंडिया हिंदी |*Politics
    यूपी की रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर हुआ था उपचुनाव

    यूपी की रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर हुआ था उपचुनाव

    उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव व वरिष्ठ सपा नेता आजम खान ने विधायक चुने जाने के बाद सांसद पद से त्यागपत्र दे दिया था, जिसके बाद आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट खाली हो गई थी। इन दोनों सीटों पर 23 जून को उपचुनाव हुआ है। आजमगढ़ 48.58 प्रतिशत, जबकि रामपुर में 39.02 प्रतिशत वोट पड़े थे।

    धर्मेंद्र यादव ने EVM बदलने का लगाया आरोप

    धर्मेंद्र यादव ने EVM बदलने का लगाया आरोप

    रविवार यानी आज वोटों की गिनती शुरू होने के कुछ देर बाद ही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव की प्रशासनिक अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। धर्मेंद्र यादव का आरोप था कि उन्हें काउंटिंग स्थल से अंदर जाने पर रोका गया। इस दौरान धर्मेंद्र यादव ने प्रशासन पर ईवीएम बदलने का आरोप लगाया। हालांकि, इसके बाद उन्हें स्ट्रॉन्ग रूप में जाने की इजाजत दे दी गई।

    रामपुर में बीजेपी की बंपर जीत, सपा को 42000 से ज्यादा मतों से हराया

    रामपुर में बीजेपी की बंपर जीत, सपा को 42000 से ज्यादा मतों से हराया

    आजम खान के गढ़ कहे जाने वाले रामपुर में भाजपा ने लोकसभा उपचुनाव में 42000 से ज्यादा वोटों के अंतर से बंपर जीत दर्ज की है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में कहा, ''आजमगढ़ सदर लोक सभा सीट पर उप चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 'डबल इंजन की भाजपा सरकार' की लोक-कल्याणकारी नीतियों का सुफल है। भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को यह जीत समर्पित है। आभार आजमगढ़ वासियो!'' उन्होंने कहा कि रामपुर लोक सभा सीट पर उप चुनाव में मिली विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों पर डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की मुहर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+