Azamgarh News: बाइक पर सवार थे 3 दोस्त, अनियंत्रित होकर ट्रेलर में जा घुसी, फिर जो हुआ देख कांप गए लोग

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। आजमगढ़ जनपद में एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन लोग ट्रेलर से टकरा गए। टक्कर लगने के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीसरा अस्पताल में भर्ती है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और करने वाले दोनों युवकों की डेड बॉडी कब्जे में ले ली तथा घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मरने वाले युवकों के परिवार में मातम पसरा है।

3-friends-were-riding-a-bike-in-azamgarh-people-were-shocked-to-see-the-accident

बताया जा रहा है कि आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के कुंभ गांव के रहने वाले 36 वर्षीय इंदल यादव 21 वर्षीय विकास बिंद और 22 वर्षीय विवेक प्रजापति शनिवार देर रात जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर गए थे।

तीनों एक ही बाइक पर गए थे और वहां से एक ही बाइक पर बैठकर तीनों वापस लौट रहे थे। बाइक सवार तीनों लोग आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के जीवली बाजार बाईपास मोड पर पहुंचे थे। इसी दौरान ट्रेलर से उनकी बाइक टकरा गई।

चक्कर लगने के बाद इंदल यादव और विवेक प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग वहां पहुंचकर जब उन्हें उठा तब तक उनकी मौत हो गई थी। वही विकास गंभीर रूप से घायल होकर तड़प रहा था।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विकास को अस्पताल में भर्ती कराई तथा इंदल यादव और विवेक प्रजापति के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिवार में मातम गया। बताया जा रहा है कि इंदल गुजरात में नौकरी करता था और 15 दिन पूर्व अपने घर आया था। इसी तरह विवेक भी गोवा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था वह भी 15 दिन पहले ही अपने घर आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+