आजम बोले, 'खान कहां चले जाएं, देश में मोदी नहीं जीने देते और बाहर उनके दोस्त'
लखनऊ: अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले यूपी के कद्दावर मंत्री और सपा नेता आजम खान ने इस बार शाहरुख खान के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

शाहरुख खान को अमेरिकी एयरपोर्ट पर रोके जाने वाले पर मामले को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए आजम खान ने कहा, 'खान आखिर कहां चले जाएं, कहां मर जाएं... देश में मोदी जी नहीं जीने देते और देश के बाहर उनके दोस्त ओबामा नहीं जीने देते।'
अमेरिका ने मांगी थी शाहरुख से माफी
गौरतलब है कि शुक्रवार को अभिनेता शाहरूख खान को अमेरिका के लॉस एजेंलिस एयरपोर्ट पर रोककर हिरासत में ले लिया गया था। बाद में अमेरिका ने इस मामले पर शाहरुख खान से माफी मांगी थी।
माफी मांगने के बावजूद अमेरिका की काफी आलोचना हुई और सोशल मीडिया पर भी लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी। इसी कड़ी में जब आजम खान से सवाल पूछा गया तो उन्होंने सीधे पीएम को निशाने पर ले लिया।
अक्सर बयानों से चर्चा में रहते हैं आजम
ऐसा पहली बार नहीं है जब आजम खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। इससे पहले भी मोदी की विदेश यात्रा को लेकर आजम खान ने बयान दिया था। आजम अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा बटोरते रहते हैं।
गाजियाबाद में भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर ताबड़तोड़ गोलियां चलने के बाद आजम खान ने कि मरने व मारने वाले दोनों ही बुरे होंगे। उन्होंने कहा कि नेकी करने वालों को गोली नहीं मारी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications