औरैया डीएम सुनील वर्मा को योगी सरकार ने किया सस्पेंड, भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति की होगी जांच

लखनऊ, 4 अप्रैल। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत पुलिस-प्रशासन में भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से की है। लगातार तीन अफसरों के निलंबन की कार्रवाई कर योगी सरकार यह मैसेज दे रही है कि भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर अफसरों पर गाज गिरेगी। गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार, सोनभद्र के डीएम टीके शिबू को निलंबित करने बाद अब औरैया के डीएम सुनील वर्मा को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

yogi govt suspended Auraiya DM Sunil Verma

औरैया डीएम रहे सुनील वर्मा पर भ्रष्टाचार कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और कर्तव्य पालन में लापरवाही के आरोप हैं। योगी सरकार ने आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच विजिलेंस को सौंप दी है। इस बारे में जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी ने कहा कि सोमवार को औरैया के डीएम 2013 बैच के अफसर सुनील वर्मा को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया गया।

सुनील वर्मा को दिसंबर 2020 में औरैया के डीएम का पदभार दिया गया था। डीएम के पद पर सुनील वर्मा की यह पहली तैनाती थी। उनके खिलाफ सरकार के पास शिकायत पहुंची थी। सरकार ने इसकी जांच कराई तो इसमें सत्यता पाई गई जिस आधार पर सुनील वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पिछले एक सप्ताह के दौरान योगी सरकार ने तीन अफसरों को निलंबित किया है। सोनभद्र डीएम टीके शिबू को अवैध खनन करने वाले माफिया के साथ सांठगांठ करने और जिला निर्वाचन अधिकारी के तौर पर लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड किया गया। सरकार के पास ऐसी शिकायतें मिली थी कि जिले में गिट्टी के खदानों से अवैध खनन करने वालों से वसूली की जा रही है। वहीं लोक निर्माण विभाग समेत अन्य निर्माण एजेंसियों के कामों में भी कमीशन खोरी की शिकायत मिल रही थी।

गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार को अपराध रोकने के काम के प्रति लापरवाही करने के आरोप में योगी सरकार ने सस्पेंड किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+