दुल्हन के स्वागत की चल रही थी तैयारी, सिलेंडर फटने से दूल्हे की मां समेत 2 की मौत

Auraiya news, औरैया। यूपी के औरैया में शादी के घर में बज रहे मंगलगीतों के बीच एकाएक तेज धमाके के बाद चीखपुकार की आवाजें पूरे गांव में गूंजने लगी। एक घर में बेटे की बारात शादी के लिए लड़कीवालों के यहां गई थी और वधू आगमन की तैयारी हो रही थी। इस दौरान खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से दूल्हे की मां समेत 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सील का करने की प्रक्रिया के साथ घायलों को इलाज के लिये अस्पताल भेजा जिसमें 1 गंभीर रूप से घायल को सैफई रेफर कर दिया गया। अन्य 2 महिलाओं को उपचार के बाद घर जाने दिया गया।

Two women including grooms mother died in cylinder blast

औरैया जनपद के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम चिकिटा में निवासी श्याम सुंदर के बेटे की शादी थी जिसके चलते घर में वधू आगमन की तैयारी चल रही थी। उस खुशहाल क्षण का इंतजार करती महिलाएं मंगलगीतों के साथ खाना बनाने के कार्यक्रम में लगी थीं कि अचानक खाना बनाते समय तेज आवाज के साथ गैस सिलेंडर फट गया।

Two women including grooms mother died in cylinder blast

इसके चलते गृहस्वामी की पत्नी समेत शादी विवाह में शामिल होने आई एक अन्य महिला की भी मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शवों को सील कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा व घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर रूप से घायल एक महिला को सैफई रेफर कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+