Auraiya में शिक्षामित्र की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने हमलावर के एक साथी को पीट-पीटकर मार डाला

auraiya news: औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र के भीखापुर गांव में 15 साल पुरानी रंजिश में शिक्षामित्र की हत्या कर दी गई। भीड़ ने हमलावर के साथ आए एक आदमी को पकड़कर जमकर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

Auraiya News

Auraiya News: तेहरवीं संस्कार के दौरान औरैया जिले में एक शिक्षामित्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शिक्षामित्र की हत्या करने के बाद हमलावर ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान गुस्साएं ग्रामीणों ने उसके एक साथी को पकड़ लिया और पीट-पीटकर मार डाला। इस वारदात की सूचना मिलते ही भारी पुलिस मौके पर पहुंच गया और दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस घटना के बाद गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही एसपी चारू निगम मौके पर पहुंचे और वारदात की पुरी जानकारी ली और आरोपियों को पकडने का निर्देश दिया। यह मामला औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के भीखापुर गांव का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, गांव निवासी विश्राम सिंह के पिता भोजा सिंह सेंगर की सोमवार 20 फरवरी को तेहरवीं थी। इसमें गांव के लोग व रिश्तेदार मौजूद थे। यहीं पर भीखापुर के मजरा बरीपुर माफी निवासी बबलू सेंगर और रामवीर सिंह राजावत भी थे। दोनों में करीब 15 साल पुरानी रंजिश है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बबलू सेंगर के भाई की वर्चस्व को लेकर हत्या हो गई थी। हत्या का आरोप रामवीर के फौजी भाई कमल पर लगा था। हालांकि, कमल इस मामले में कोर्ट से बरी हो गया था। बबलू सेंगर औरैया में रहने लगे और जिला न्यायालय में फौजदारी के वकील हैं। जबकि रामवीर सिंह राजावत गांव में शिक्षा मित्र है। बबलू सेंगर और रामवीर सिंह 20 फरवरी को विश्राम सिंह के पिता की तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान वर्चस्व को लेकर कमेंट बाजी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बबलू सेंगर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से शिक्षा मित्र रामवीर की हत्या कर दी।

इस हत्याकांड के बाद हड़कंप मच गया। तो वहीं, इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद बबलू सेंगर के साथ और उसके साथ आए लोग मौका-ए-वारदास से भागने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर हमलावरों के साथ आए एक युवक को पकड़ लिया और ईंट, पत्थर, लाठी-डंडों से पीटकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर एसपी चारू निगम, जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव समेत कई थानों का पुलिस फोर्स पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि मृतक रामवीर के पुत्र दिनेश ने पुलिस को बताया कि उसके पिता को ब्रह्मनगर औरैया निवासी अरुण उर्फ बबलू ने गोली मारी है। उनके बीच हत्या और हत्या के प्रयास के मुकदमे को लेकर रंजिश चल रही है। हत्या के प्रयास में दर्ज हुए मुकदमे पिता गवाह थे। एसपी चारू निगम ने बताया कि जिस व्यक्ति की पीट कर हत्या की गई है, अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। इस वारदात की सूचना पर देर रात आईजी ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली।

Recommended Video

      औरैया: सुहेलदेव पार्टी से इस नेता ने दिया इस्तीफा, जानें क्या रही वजह

      खबर के मुताबिक, मृतक रामजी के परिजनों ने बबलु सेंगर व पांच के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश में पांच टीमें गठित की है। आईजी ने बताया कि दुसरे मृतक की पहचान हत्यारोपी बबलु के रूप में की गई। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+