OMG! 8 पैर वाले इस भैंस के विचित्र बच्चे को देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

मथुरा। क्या आपने कभी 8 टांग वाली भैंस देखी है? शायद नहीं, लेकिन इस वीडियो में भैंस के 8 पैरों वाले बच्चे को देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। दरअसल यूपी के मथुरा में एक भैंस ने आठ पैर वाले बच्चे को जन्म दिया है। मथुरा के होलीगेट इलाके में स्थित कोयला वाली गली में सुबह से लोग इस अद्भुत बच्चे को देखने पहुंच रहे हैं। लोग भैंस के 8 पैरों वाले बच्चे को देख आश्चर्य कर रहे हैं। बच्चे को जन्म के 36 घंटे से अधिक का समय हो चुका है लेकिन अभी तक वह स्वस्थ है लेकिन अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा है।

viral video of buffalo who gave birth to 8 footed baby in mathura

भैंस पालक लक्की यादव ने बताया कि बीते बुधवार की रात करीब 11 बजे उसकी भैंस ने 8 पैरों वाले इस बछड़े को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि जब हम पता चला कि इसके 8 पैर हैं तो पशु चिकित्सक को रात में ही बुलाया गया।

viral video of buffalo who gave birth to 8 footed baby in mathura

चिकित्सक ने बताया था कि मुश्किल है कि ये बच्चा जीवित रहेगा। लक्की ने बताया कि पिछले 36 घंटे से यह जीवित है लेकिन खड़ा नहीं हो पाने के कारण निप्पल से ही इसे दूध पिलाया जा रहा है। उसने बताया कि जिस किसी को इस 8 पैरों वाले बच्चे के बारे में पता चल रहा है। वो यहां इसे देखने आ रहा हैं और इसे ईश्वर का चमत्कार मान रहे हैं।

ये भी पढ़ें- शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध में युवक ने गंवाया निजी अंग, काटकर खेत में फेंका

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+