Anuppur News: अनूपपुर के नर्मदा मंदिर में ड्रेस कोड लागू, कटी-फटी जींस में गए तो नहीं मिलेगी एंट्री
Anuppur News:
Anuppur News: देश के कई मंदिरों में अमर्यादित वस्त्र पहन कर प्रवेश करने से मंदिरों में रोक लगा दी गई है। अब अनूपपुर जिले के अमरकंटक में नर्मदा मंदिर समिति ने आदेश जारी करते हुए अर्मादित वस्त्र पहन कर मंदिर में प्रवेश करने पर रोक लगा दी है। समिति की ओर से मंदिर के गेट पर पोस्टर लगा दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, नर्मदा मंदिर की गरिमा बनाए रखने के लिए भारतीय संस्कृति अनुसार कपड़े पहनने होंगे। मंदिर के प्रवेश द्वार पर वस्त्र को लेकर बोर्ड नर्मदा मंदिर ट्रस्ट और पुजारियों ने लगाया है। जिसमें कपड़ों को लेकर जानकारी लिखी हुई है।

मंदिर के बाहर वाले गेट में लगे बोर्ड पर लिखा है कि पुरुष और महिलाएं मंदिर परिसर में मर्यादित कपड़े ही पहन कर आए। छोटे वस्त्र, कटी-फटी जींस, हाफ पैंट, बरमूडा, नाईट सूट, मिनी स्कर्ट, और क्रॉप टाप जैसे अभद्र कपड़े पहन कर मंदिर में प्रवेश वर्जित है। महिलाएं विशेषतः आदर्श जनक कपड़े पहने जैसे साड़ी, सलवार सूट। मंदिर के बाहर लगे बोर्ड पर लिखा है कि मंदिर दर्शन की जगह है। खुद की प्रदर्शनी की नहीं। मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि वे भारतीय संस्कृति पहनावे अनुसार ही कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश करें। नर्मदा मंदिर में 26 अगस्त की शाम बाद नर्मदा मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक साइन बोर्ड भी लगा दिया गया है।
नर्मदा मंदिर पुजारी पंडित धनेश द्विवेदी ने जानकारी दी की नर्मदा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से विशेष अनुरोध हैं कि पूजन स्थल की मर्यादा के अनुरूप कपड़े पहन कर ही मंदिर प्रांगण में प्रवेश करें। मंदिर तथा तीर्थ की मर्यादा का पालन करें अन्यथा मंदिर के अंदर ना आए।
नर्मदा मंदिर पुजारी पंडित उमेश द्विवेदी के अनुसार सभी संस्थानों का अपना विशेष वस्त्र परिधान होता हैं। ऐसे ही मंदिर में पूजन करते टाइम पारंपरिक परिधान होना चाहिए। मंदिर में मर्यादित कपड़े ही पहने।
नगर परिषद अमरकंटक सीएमओ चैन सिंह परस्ते के जानकारी अनुसार मंदिर के मुख्य प्रवेश गेट पर साइन बोर्ड लगवाया है। ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को यह मालूम हो सके कि मंदिर में प्रवेश करना हैं तो मर्यादित कपड़े में ही प्रवेश करें। इसके लिए रक्षा बंधन त्योहार बाद नर्मदा मंदिर उद्गम ट्रस्ट में तैनात कर्मचारी नजर रखेंगे। अभी मंदिर प्रांगण में कई जगह साइन बोर्ड और भी लगवाए जाएंगे, जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को यह विशेष जानकारी लग सके।












Click it and Unblock the Notifications