मोहन कैबिनेट में दिलीप जयसवाल ने ली राज्य मंत्री की शपथ, जानिए कैसा रहा वार्ड पार्षद से मंत्री तक का सफर
MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश की नई सरकार में नए मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट में अनूपपुर को भी प्रतिनिधित्व मिला है। अनूपपुर जिले की कोतमा विधानसभा सीट से बड़ी जीत हासिल कर दिलीप जायसवाल को मोहन कैबिनेट में राज्य मंत्री बनाया गया है।
मध्य प्रदेश सरकार में जिले को लगातार प्रतिनिधित्व मिला हैं। अनूपपुर जिले के कोतमा से विधायक दिलीप जयसवाल को सोमवार को भोपाल राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ दिलाई।

जयसवाल 2008 में पहली बार चुनाव जीत कर विधायक बने थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति में आए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी भी माने जाते रहें हैं। इस बार कांग्रेस उम्मीदवार सुनील सराफ को करीब 20 हजार मतों से हराकर विधायक बने हैं।
राजनीतिक सफर बिजुरी नपा के वार्ड पार्षद
बिजुरी नगर भाजपा अध्यक्ष एवं संयुक्त मध्यप्रदेश में शहडोल जिले के जिला महामंत्री के बाद अनूपपुर जिले के जिलाध्यक्ष की कमान सम्हाल चुके हैं। शहडोल संभाग की एकमात्र कोतमा विधानसभा सामान्य सीट से भाजपा में टिकट के लिए कई दावेदार थे। 2018 में कांग्रेस के सुनील सराफ से 11429 वोटों से हार गए थे। उन्हें 36,820 वोट मिले थे जो 33 प्रतिशत था।
दिलीप जयसवाल ने 2008 में भाजपा के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़े और कांग्रेस के मनोज कुमार अग्रवाल पर 1849 वोट से जीत दर्ज कर विधायक बने थे। 2013 के चुनाव में पार्टी ने दिलीप जयसवाल की जगह राजेश सोनी को प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में भाजपा ने यह सीट गंवा दी। 2018 में एक बार फिर टिकट दिया गया, लेकिन इन्हें करारी हार मिली।
2023 में पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जाता है और कांग्रेस से उम्मीदवार सुनील सर्राफ के खिलाफ उन्हें टिकट दिया। यहां दिलीप जयसवाल ने 20 हजार से अधिक वोट से सुनील सर्राफ को मात दी। दिलीप 2006 से 2010 तक भाजपा जिलाध्यक्ष रहे हैं। 2008 से 2013 तक कोतमा विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं। इसके बाद उनका टिकट काट दिया था।
दिलीप जयसवाल को मंत्री बनाने की वजह
दिलीप जयसवाल को मंत्रिमंडल में जगह देने की पीछे की बड़ी वजह पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं को साधना है। शहडोल संभाग में एकमात्र सामान्य सीट कोतमा से दिलीप जायसवाल लगभग 20 हजार वोटो से जीत हासिल किए थे। आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव भी है। इसको लेकर भाजपा पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं को साधने में लगी हुई है। पिछली बार शहडोल संभाग से दो मंत्री थे, लेकिन इस बार एक मंत्री का पद ही शहडोल संभाग को मिला है।
बिसाहू लाल सिंह को लगा बड़ा झटका
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कैबिनेट में संभाग से दो मंत्रियों ने शपथ ली थी। इस बार दोनों ही मंत्रियों को बड़ा झटका लगा है। अनूपपुर जिले से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रहे बिसाहू लाल सिंह को इस बार मंत्री नहीं बनाया है। बिसाहू लाल सिंह अनूपपुर विधानसभा से सात बार के विधायक हैं। दो दशक कांग्रेस की राजनीति करते आ रहे थे। 2020 में उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। उन्हें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बनाया है। इस बार बिसाहू लाल सिंह को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। वहीं उमरिया जिले के मानपुर की विधायक रही मीना मंडावे को भी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है।
संवाद सूत्र: राजेश शुक्ला अनूपपुर मध्य प्रदेश
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी'












Click it and Unblock the Notifications