Anuppur News: कमलनाथ ने बीडी शर्मा के आरोपों पर किया पलटवार, बोले दंगों में मेरे खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं
Anuppur news: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वीडी शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि 1984 में दंगे हुए. मेरे खिलाफ 84 क्या 85 या 86 में भी कार्रवाई नहीं हुई।

Anuppur news: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वीडी शर्मा की चेतावनी का पलटवार करते हुए करारे अंदाज में जवाब दिया है। बोले कि वीडी शर्मा कामों को छुपाने के लिए इसकी शुरुआत की है। इधर ट्विटर पर 22 मई की सुबह से दंगानाथ ट्रेंड कर रहा था। बता दें कि वीडी शर्मा ने कमलनाथ पर एक बार फिर से 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के बहाने आरोप लगाया है। एक दिन पहले ही इस केस में मुख्य आरोपी जगदीश टाइटलर के खिलाफ सीबीआई ने कोर्ट में चार्जशीट दायर हुई है।
कमलनाथ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा लगाये गये आरोपों पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास मेरे खिलाफ आरोप लगाने के लिए कुछ नहीं बचा हैं। अभी तक कोई आरोप मेरे विरुद्ध नहीं हैं। मेरे 45 वर्षों की राजनीति में मेरे ऊपर किसी ने उंगली नहीं उठाई। 1984 में दंगे हुए। वहां जो भी मामला हुआ मेरे खिलाफ कोई एफआईआर नहीं हुई। 84 क्या 85- 86 में भी मेरे ऊपर कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद बीजेपी ने एक आयोग भी बनाया था। उस आयोग ने भी कहा है कि मैं बेकसूर हूं। फिर किसी ने उंगली नहीं उठाई, कोई मामला नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वीडी शर्मा खुद जो 2 नंबर के काम किए हैं। उन पर पर्दा डालने के लिए वो इस तरह की बयान बाजी कर रहे हैं।
मीडिया कर्मियों के सवाल पर भड़के: प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों के द्वारा अनूपपुर में नवनिर्मित कांग्रेस कार्यालय बनने की नगरपालिका की स्वीकृति नहीं मिलने पर भी भवन बनायें जाने के क्वेश्चन पर कमलनाथ भड़क गये। उन्होंने कहा कि आप लोग बीजेपी की वकालत करनें आयें हैं तो कर लीजियें। मीडिया क्या हैं सब जानते हैं। आप क्या समझते हैं मैं समझता नहीं हूं। इस बीच विधायक पुष्प राजगढ़ ने भड़कते हुए कहा कि यह सब आप लोगों का किया धरा हैं। इस बीच मीडिया कर्मियों के पास आकर विधायक ने जतकर तू तू मैं की। इसके बाद कमलनाथ कांग्रेस के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण करने अनूपपुर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय का निरीक्षण भी किया। इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।












Click it and Unblock the Notifications