Anuppur News: अनूपपुर में सीबीआई का छापा, नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े मामले की जांच करने पहुंची टीम
अनूपपुर जिले में शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने नर्सिंग कॉलेज में छापा मारा। टीम ने सुबह रिलायंस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज में दबिश दी। टीम के सदस्य दस्तावेज खंगाले।
Anuppur News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद पैरामेडिकल कॉलेज की जांच के लिए सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को रिलायंस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज में दबिश देते हुए दस्तावेजो को खंगाल।सीबीआई ने इससे पहले भी दो कॉलेज में छापा मारा था। लेकिन सीबीआई की टीम अभी इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी हैं।
सीबीआई की टीम ने रिलायंस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज भवन, शैक्षणिक स्टाफ, स्टूडेंट को क्लीनिकल सुविधा, लाइब्रेरी, क्लास रूम, लैब, प्रिंसिपल को 15 वर्ष का अनुभव, असिस्टेंट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर को 13 से 10 साल का अनुभव की जांच कर रही है। सीबीआई की टीम में शामिल लोग इस पूरे मामले कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद पैरामेडिकल कॉलेज की जांच के लिए टीम पहुंची है, लेकिन सीबीआई की टीम अभी इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं दे रही हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश के 275 कॉलेज में 75 कॉलेज में गड़बड़ी पाई गई थी। सीबीआई की टीम इन कॉलेजों की दस्तावेज खंगालने के लिए अनूपपुर पहुंची है। इसके पहले भी टीम जिले के अन्य कॉलेज में जांच करने के लिए आ चुकी है।
संवाद सूत्र: राजेश शुक्ला, अनूपपुर/मध्य प्रदेश
-
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव?












Click it and Unblock the Notifications