UP News: शादी में डांस करते वक्त भिड़ गए दूल्हा-दुल्हन के मामा, मनाने में रिश्तेदारों को करनी पड़ी मशक्कत
UP News: यूपी के अमरोहा में एक शादी समाराेह में डांस करने के दौरान दूल्हे और दुल्हन के मामा के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के चलते शादी के रस्मों काे करीब दो घंटे तक रोकना पड़ा। बाद में जब मामला शांत हुआ तो शादी संपन्न कराई गई।
बताया जा रहा है कि अमरोहा जनद के एक बैंक्वेट हाल में शुक्रवार रात में एक बारात आई थी। बारात में द्वारापूजा संपन्न होने के बाद रिश्तेदार समेत बारात में आए लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान डांस करने के बीच दूल्हे और दुल्हन के मामा में कहासुनी हो गई।

बात इतनी बढ़ी की दोनों एक दूसरे को देख लेने की धमकी देने लगे। दूल्हा-दुल्हन के मामा के बीच कहासुनी होने के चलते शादी समारोह अफरा-तफरी मच गई। उसके बाद रिश्तेदारों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।
देखते ही देखते दोनों एक दूसरे पर टूट पड़े। बाद में रिश्तेदारों ने कड़ी मशक्कत कर दोनों को शांत कराया। दोनों के शांत होने के बाद शादी की रस्म संपन्न हुई। बाद में दोनों ने सुलह समझाैता कर लिया। इस बारे में पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मामले में किसी पक्ष द्वारा शिकायत नहीं किया गया है। उन्होंने घटना के बारे में भी अनभिज्ञता जाहिर की। हालांकि भांजे और भांजी की शादी में मामा के बीच मारपीट होने को लेकेर तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications