Lok Sabha Elections: अमरोहा में जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम योगी
Amroha News: लोक सभा चुनाव के नजदीक आते ही जनसभा का दौर तेज होते दिख रहा है। इसी क्रम में अमरोहा में 28 मार्च को राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी तो 29 मार्च को सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे।
अमरोहा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर चुनाव मैदान में हैं। 29 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जयंत चौधरी दिल्ली से बाया हेलीकॉप्टर जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। 28 मार्च की दोपहर 12:10 बजे जयंत चौधरी हेलीकॉप्टर से वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के सामने मैदान में उतरेंगे।

दोनों कार्यक्रमों को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा 29 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद में प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होंगे। बिजनौर के बाद दोपहर 1:45 पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी परिसर में बने हेलीपैड पर उतरेगा।
इसके बाद 1:55 बजे मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। करीब एक घंटे तक प्रबुद्ध सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इसके बाद 3 बजे से 3:15 बजे तक स्थानीय योजनानुसार 15 मिनट का समय आरक्षित रहेगा।
इसके बाद 3:20 पर मुख्यमंत्री मुरादाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। कार्यकर्मों को लेकर डीएम राजेश कुमार त्यागी और एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने हैलीपैड का निरीक्षण किया। सुरक्षा के लिहाज से अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications