'अब बहुत बर्दाश्त कर लिया...', पति की दरिंदगी से परेशान महिला पहुंची थाने, पुलिस ने उठाया यह बड़ा कदम

Amroha News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक महिला पति द्वारा तीन तलाक देने पर थाने पहुंच गयी। उसने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे काफी समय से परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर पति सहित 6 लोगों के खिलाफ केस रिपोर्ट दर्ज की गयी है।

जानकारी के मुताबिक, अमरोहा नगर के एक मोहल्ले में रहने वाले कारोबारी ने अपनी बेटी की शादी 13 नवंबर 2022 को दिल्ली सीलमपुर के रहने वाले युवक के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

police

UP News: आकाश आनंद को हटाने पर अखिलेश यादव ने BSP का मजाक उड़ाया, मायावती ने किया पलटवार
शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। जिसके बाद कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। लेकिन 28 फरवरी 2024 को दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई और विवाहिता को दिल्ली भिजवा दिया था। आरोप है कि इस दौरान पति ने विवाहिता को किराए के मकान में रखा और मारपीट करने लगा था। तेरह अप्रैल को पति ने विवाहिता को तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। इस दौरान विवाहिता के साथ छेड़खानी की गई। पीड़िता ने मामले की शिकायत अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस से की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले का जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+