करवा चौथ पर आंगनबाड़ी सहायिका के साथ कमरे में सो रहा था टीचर, आ गई पत्नी, फिर जानिए क्या हुआ आगे?
Amroha Anganwadi Assistant and Teacher: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में करवा चौथ के त्यौहार पर एक शिक्षक को उसकी पत्नी ने प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों कमरे में सो रहे थे तभी उसकी पत्नी वहां पहुंच गई।
अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी को गुस्सा आ गया और पत्नी तथा उसके साथ के लोग अध्यापक की पिटाई करने लगे। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, यह पूरा मामला अमरोहा जनपद के हसनपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक प्राथमिक विद्यालय का है। बताया जा रहा है कि विद्यालय में तैनात एक अध्यापक और समीप में संचालित होने वाले आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
इस बात की जानकारी अध्यापक के पत्नी को भी पहले हुई थी। जानकारी होने के बाद पत्नी द्वारा अध्यापक को काफी समझाया गया लेकिन पत्नी के मना करने के बावजूद भी उसका पति अपने प्रेमिका से चोरी छिपे मुलाकात करता था।
बताया जा रहा है कि रविवार को करवा चौथ पर्व पर आंगनवाड़ी सहायिका से वह मिलने के लिए पहुंचा था। इस बीच अध्यापक की पत्नी ने भी उसका पीछा करवाने लगी। पत्नी को पता चला कि उसका पति एक कमरे में आंगनबाड़ी सहायिका के साथ मौजूद है।
जानकारी मिलने के बाद अध्यापक की पत्नी तत्काल वहां पहुंची। अध्यापक की पत्नी के साथ कुछ अन्य लोग भी थे। उसके बाद मौजूद लोगों ने जबरन दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलवा कर देख लो बंदर पहुंचे तो देखा कि अंदर आंगनवाड़ी सहायिका के साथ टीचर रोमांस कर रहा था।
इस दौरान दोनों को एक साथ देख कर अध्यापक की पत्नी आग बबूला हो गई और चप्पल से पिटाई करने लगी। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे मामले का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब यह मामला पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है।










Click it and Unblock the Notifications