Bijnor Accident News: बिजनौर में तेज रफ्तार कार पलटी, 4 लोगों की मौत, अमरोहा से जा रहे थे ऋषिकेश
Bijnor Accident News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिजनौर में एक तेज रफ्तार की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना सुबह 7 के आसपास की है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कर में फंसे लोगों को बाहर निकाली। निकालने के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। इस बारे में एसपी सिटी संजीव बाजपेई द्वारा बताया गया कि नजीबाबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 74 पर गुनियपुर गांव के पास हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हुई है।
पिता को लेकर जा रहे थे इलाज कराने
हादसे में मरने वाले चारों लोग अमरोहा के हैं। जिसमें सिकरेहड़ा निवासी मेहर सिंह, उनके बेटे प्रवेंद्र और रतन सिंह तथा मेहर सिंह के साले 50 वर्षीय देवेंद्र की मौत हुई है। मेहर सिंह के दोनों बेटे और साले उन्हें ऋषिकेश एम्स में दवा दिलाने जा रहे थे।
ऋषिकेश जाते समय ही तेज रफ्तार के चलते कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे कई पलटी मार गई। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर भी अमरोहा का है, जिसके चलते पुलिस ने अमरोहा पुलिस से संपर्क कर मरने वालों के परिजनों को इसकी जानकारी दी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कार तेज गति होने के कारण अनियंत्रित हो गयी थी। कार की हालत देखकर साफ पता चल रहा है कि हादसा कितना भयानक था। क्योंकि कार का अगला और पिछला दोनों हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे हादसे बहुत कम होते हैं।
फिलहाल मरने वालों की पहचान होने के बाद पुलिस द्वारा उनके परिजनों को सूचना देने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications