नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया अजगर, नजारा देख बेहोश हो गई लड़की और फिर...
अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक विशालकाय अजगर ने नीलगाय के बच्चे को अपना निवाला बना लिया। इस दौरान वहां मौजूद एक बच्ची अजगर को देख बेहोश हो गई। वहीं एक बच्ची शोर मचाते हुए वहां से भागी और परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां अजगर नीलगाय के बच्चे को निगल चुका था। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक टीम नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने अजगर को पूंछ से पकड़कर घसीटा। इस दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद अजगर को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।
Recommended Video

अजगर को देख बेहोश हो गई लड़की
मामला जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव मालीपुरा का है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार की दोपहर बाद किसान देवदत्त खड़गवंशी की बेटी हिमांशी व लक्ष्मी गन्ने के खेत पर काम करने गई थीं। खेत में काम के दौरान हिमांशी और लक्ष्मी को वहां एक विशालकाय अजगर दिखा। बताया जा रहा है कि अजगर करीब 12 फीट लंबा था। अजगर नीलगाय के बच्चे को निगल रहा था। यह देखकर हिमांशी बेहोश हो गई। घबराई लक्ष्मी ने शोच मचा कर घरवालों को बुला लिया।

अजगर ने तोड़ा दम
बच्ची की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो अजगर नीलगाय के बच्चे को पूरा निगल चुका था। यह देखकर गांववालों के भी होश उड़ गए। ग्राामीणों ने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस और वन विभाग की टीम को दी। काफी देर इंतजार के बाद भी जब वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने खुद ही अजगर को घसीटना शुरू कर दिया। लोगों ने अजगर को पूंछ से पकड़कर खेत में घसीटना शुरू कर दिया। इस दौरान अजगर की मौत हो गई। इस दौरान स्थानीय पुलिस वहां मौजूद थी। अजगर को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया।

बरेली में सांप के बच्चे को निगल रहा था बच्चा
बता दें, यूपी के बरेली जिले में एक मासूम ने सांप के बच्चे को ही निगल लिया। इसके बाद दम घुटने से सांप के बच्चे की मौत हो गई। मां ने बच्चे के मुंह से बाहर सांप की पूंछ को देखकर उसको बाहर निकाला। बच्चे के पिता धर्मपाल के मुताबिक, उनका एक वर्ष का बेटा शनिवार को घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान बच्चे के पास अचानक सांप का एक बच्चा आ गया। बच्चे ने सांप के बच्चे को मुंह में रख लिया और सांप धीरे-धीरे अंदर जाने लगा। मासूम के मुंह में सांप की पूंछ दिखाई दी, जिसके बाद तुरंत उसे बाहर निकाला गया। सांप की मौत हो चुकी थी। इसके बाद आनन-फानन में बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया, यहां पर इमरजेंसी वार्ड में बच्चे को भर्ती किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications