Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

स्कूल छात्रा ने गाड़ी के अंदर से किया इशारा और पुलिस लग गई पीछे, भाग रहे बदमाशों को दबोच लिया

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने दिनदहाड़े एक नाबालिग स्कूली छात्रा का अपहरण कर लिया। बदमाश जैसे ही भागने का प्रयास करने लगे तो छात्रा ने अपनी सूझबूझ के चलते डायल 100 गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मियों को इशारा किया। पुलिस ने गाड़ी दौड़ाई और अपहरणकर्ताओं का पीछा कर उन्हें दबोच लिया और लड़की को चंगुल से छुड़ा लिया। पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल गाड़ी भी जब्त कर ली है।

police arrested kidnappers for abducting schoolgirl

दरअसल अमरोहा के थाना सैदनगली इलाके में पढ़ने वाली इंटर की छात्रा जब स्कूल जा रही थी तो उसको स्कूल जाते समय रास्ते में कार सवार दो युवकों ने जबरदस्ती अपने गाड़ी में बैठा लिया और उसका अपहरण करके भागने का प्रयास करने लगे। छात्रा की सूझबूझ के चलते उसने रास्ते में खड़ी 100 नंबर की गाड़ी को देखकर पुलिसकर्मियों को इशारा कर दिया जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने पीछा करके छात्रा का अपहरण करके भाग रहे बदमाशों को गाड़ी सहित दबोच लिया। लोग पुलिस की फुर्ती और लड़की के हौसले की दाद दे रहे हैं।

युवती के द्वारा किये गए इशारे पर अपहरणकर्ताओं की गाड़ी का पीछा करके अमरोहा जनपद की पुलिस ने समय रहते अपहरणकर्ताओं के चुंगल से उसे छुड़ा लिया और साबित कर दिया की अमरोहा जनपद की पुलिस महिला अपराधों के प्रति सक्रिय है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+