'BJP नेता ने हड़प ली 20 लाख की जमीन', कुर्ते पर शिकायत लिखकर ADG के पास पहुंचा शख्स
अमरोहा, 08 जून: यूपी के अमरोहा में रहने वाले कैलाश चंद्र ने बीजेपी नेता 20 लाख रुपए की जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित कैलाश चंद्र बुधवार को अपने कुर्ते पर ही शिकायत लिखकर एडीजी कार्यालय पहुंच गए और न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित की शिकायत पर एडीजी राजकुमार ने इस मामले में अमरोहा पुलिस को जांच करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला ?
कैलाश चंद्र अमरोहा में थाना अमसहा देहात के गांव खालला में रहते हैं। वह बुधवार को अपनी शिकायत लेकर एडीजी कार्यालय पहुंचे। कैलाश चंद्र के मुताबिक, उन्होंने अपने रिश्तेदार भगवानदास से पांच लाख रुपए की जमीन खरीदी थी, लेकिन रजिस्ट्री नहीं करवाई। इसी बीच उन्हें रुपयों की जरूरत हुई तो एक भाजपा नेता से वर्ष 2017 में 10 प्रतिशत ब्याज पर डेढ़ लाख रुपए लिए और उन्हें भगवानदास से एग्रीमेंट करा दिया।
रुपए लौटाने के बाद भी नहीं निरस्त किया एग्रीमेंट
कैलाश चंद्र का कहना है कि मई 2018 में उन्होंने ब्याज समेत पूरी रकम बीजेपी नेता के बेटे के अकाउंट में ट्रांसफर करा दी। इसके बाद भी बीजेपी ने ने एग्रीमेंट कैंसिल नहीं कराया और दबाव बनाकर भगवानदास से जबरन रजिस्ट्री करा ली। कैलाश चंद्र का आरोप है कि पुलिस से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय दिलाने की गुहार का इश्तेहार अपने कुर्ते पर लिखवा लिया।












Click it and Unblock the Notifications