पत्नी पर था शक तो बेडरूम में लगवा दिया CCTV, फिर लाइव कुछ ऐसा देखा कि खिसक गई 'पैरों तले जमीन'
उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति जब परिवार की जीविका चलाने के लिए दूसरे शहर में नौकरी करने गया हुआ था, तभी पीट पीछे उसकी पत्नी अपने प्रेमी को घर बुलाकर सबंध बनाती थी। इसका पता तब चला जब पति ने शक होने पर घर के तमाम कोनों समेत बेडरूम में भी CCTV कैमरे लगा दिए। वहीं अब ये पति-पत्नी और वो का हाई वोल्टेज ड्रामा कोतवाली तक पहुंच गया है। परिवार के लोग दंपती के बीच चल रहे विवाद को निपटाने में लगे हैं।
प्रेमी को घर बुलाती थी पत्नी, पति रहता था बाहर
दरअसल, ये मामला अमरोहा नगर के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाला एक युवक दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। घर में उसकी पत्नी और बच्चे अकेले रहते हैं। जानकारी अनुसार युवक की पत्नी का शहर के ही रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर पत्नी अपने प्रेमी को घर बुला लेती थी। इससे पहले भी युवक ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।

बेडरूम में छिपाकर लगा दिया सीसीटीवी कैमरा
उधर पति का शक बिलकुल पक्का था और केवल सबूत जुटाने बाकी थे। इसके लिए युवक ने एक योजना बनाई जिससे आगे चलकर आखिरकार उसने पत्नी को रंगे हाथ पकड़ लिया। युवक ने घर में वाईफाई का कनेक्शन लगवाया और बाद में बेडरूम में छिपाकर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया। पति की जासूसी से अंजान पत्नी बेधड़क होकर प्रेमी को घर में बुलाती रही और दिल्ली में बैठा उसका पति चुपचाप अपने बेडरूम की लाइव फुटेज मोबाइल पर देखता रहा।
जब पत्नी ने देखि फुटेज तो उड़ गए होश
जिसके बाद उसने पत्नी की प्रेमी के साथ वाली आपत्तिजनक फुटेज को अपने मोबाइल में सेव कर लिया। तीन दिन पहले युवक अपने घर पहुंचा और पत्नी से उसकी गलत हरकतों को लेकर सवाल किया तो वह भड़क गई। पत्नी खुद पर झूठा इल्जाम लगाने की बात कहकर प्रेम-प्रसंग से इनकार करती रही। लेकिन जब पति ने बैडरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की हकीकत बताई तो वो घबरा गई। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।
वहीं जब विवाद की बात दोनों के परिजनों तक पहुंची तो विवाहिता खुद ही अपने पति की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच गई। लेकिन बाद में दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया गया और अब दोनों के बीच आपसी रजामंदी से मसला हल कराने की कोशिश की जा रही है।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications