अमरोहा: महिला सिपाही की हत्या कर कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली
Amroha Crime News: अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पीआरवी टीम में तैनात सिपाही ने गजरौला थाने में तैनात महिला सिपाही को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। दोनों को गंभीर हालत में मुरादाबाद के साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला सिपाही की मौत हो गई। अमरोहा के सर्किल ऑफिसर ने बताया कि गजरौला थाने में महिला कॉन्स्टेबल तैनात थीं। गोली लगने से अस्पताल में उनकी मौत हो गई। दूसरे की हालत स्थिर है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। चर्चा है कि प्रेम प्रसंग की वजह से वारदात को अंजाम दिया गया है।
Recommended Video

पुलिस के मुताबिक, सैदनगली थाने की पीआरवी टीम में तैनात सिपाही मनोज ढल ने पहले मेघा चौधरी के सीने पर तमंचे से गोली मारी और फिर खुद के सीने पर भी गोली मार ली। इसी मकान में अलग कमरे में रहने वाली एक अन्य महिला सिपाही प्रिया ने गोलियां चलने की आवाज सुनकर गजरौला थाने के इंस्पेक्टर आरपी शर्मा को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद दोनों को गंभीर हालत में गजरौला सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें मुरादाबाद के साईं अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। यहां मेघा की मौत हो गई। मनोज ढल हरियाणा के कैथल का मूल निवासी है, जबकि मेघा मुजफ्फरनगर जिले के तितावी गांव की मूल निवासी थी। पुलिस ने मौके से तमंचा कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।
अमरोहा की एसपी सुनीति ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चा सामने आई है। दोनों 2018 बैच के सिपाही हैं। गहराई से वजह जानने के लिए मामले की जांच करवाई जा रही है। सैदनगली थानाध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि मनोज सैदनगली कस्बे में ही किराए का कमरा लेकर रहता है। मेघा चौधरी की मकान मालकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुधा रानी ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पूर्व जब मेघा यहां रहने आई थी तो उसका सामान पहुंचवाने के लिए भी सिपाही मनोज साथ आया था। पुलिस वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग की चर्चा को लेकर जांच में जुटी है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications