VIDEO: मायावती के बर्थडे केक पर टूट पड़े लोग, कुछ ऐसे मची लूट

अमरोहा। बसपा की मुखिया मायावती के जन्मदिन पर अमरोहा में आयोजित एक कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब लोग बुरी तरह से केक पर झपट पड़े। लोग दोनों हाथों से जितना मौका मिला, केक उठाते रहे। इस वाकये का वीडिया भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर कई तरह के कमेंट लोग कर रहे हैं।

िन

बसपा कार्यकर्ताओं ने मायावती का तो सपा कार्यकर्ताओं ने कन्नौज सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन मनाया। कानुपर में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव ने बताया कि सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने 100 किलो का केक काटा है। साथ ही कार्यकर्ताओं ने यूपी में गठबंधन के लिए सभी सीट पर जीत की बात कही है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती मंगलवार को अपना 63 वां जन्मदिन मना रही हैं। पार्टी कार्यकर्ता भी प्रदेशभर में केक काटकर उनका जन्मदिन मना रहे हैं। बसपा कार्यकर्ता मायावती का जन्मदिन हर साल 'जन कल्याणकारी दिवस' के तौर पर मनाते हैं। मायावती चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

15 जनवरी, 1956 को मायावती ने एक जन्म नई दिल्ली में एक सरकारी कर्मचारी प्रभु दयाल और रामरती के घर हुआ था। मायावती ने दिल्ली के कालिंदी कॉलेज से एलएलबी की है। इसके बाद बीएड कर दिल्ली के एक स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया। काशीराम से मुलाकात के बाद वो राजनीति में आईं और 1984 में लोकसभा का चुनाव लड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+