Amroha: एनकाउंटर के बाद गिरफ्त में आया था 50 हजार का इनामी, सुबह अस्पताल से हुआ फरार
7 साल की बच्ची के अपहरणकर्ता धीरज को अमरोहा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। अगल दिन 50 हजार का इनामी बदमाश धीरज अस्पताल से फरार हो गया।

Amroha News: 50 हजार रुपए के इनामी और 7 साल की बच्ची के अपहरण करने वाले इमरान खान उर्फ धीरज को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा था। लेकिन, इलाज के दौरान वह अस्पताल से फरार हो गया। 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश इमरान के फरार होने की जानकारी जैसे ही आला अधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लापरवाही बरतने वाले चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है और फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
एसपी अमरोहा आदित्य लांहगे ने जानकारी देते हुए बताया कि, रहरा पुलिस व एसओजी (SOG) और सर्विलांस टीम 7 वर्षीय बच्ची का अपहरण करने वाले 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश इमरान खान उर्फ धीरज की तलाश में कंबाइंड ऑपरेशन में लगी थी। इस दौरान सुचना मिली की इमरान रहरा इलाके जंगलों से गुजरेगा। सूचना को सही मानकर पुलिस वाहन चैकिंग में जुट गई तभी इमरान बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। जिसको रूकने का पुलिस ने इशारा किया तो वह बाइक और बच्ची को छोड़कर जंगल की तरफ भागने लगा।
पुलिस ने बच्ची को सेफ कस्टडी में लेकर आऱोपी का पीछा किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने फायर किया। दोनों और कई राउंड फायरिंग में आरोपी इमरान के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को अवैध तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान आरोपी अस्पताल से फरार हो गया। जिसके बाद थाना प्रभारी रहरा, एक उ0नि0 व दो आरक्षी को निलंबित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications