अमरोहा की ई-रिक्शावाली पूजा की कहानी, बीमार पति की खातिर थामा हैंडल, ना ससुराल से...ना मायके से मिली मदद

Amroha News: अमरोहा की सड़कों पर ई-रिक्शा चला रही एक महिला इन दिनों मीडिया ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया तक की सुर्खियों में छाई हुई हैं। खास बात यह है कि ये महिला रोजाना अपनी दो साल की बेटी को कमर पर दुपट्टे से बांधकर सड़क पर जब ई-रिक्शा लेकर उतरती है तो लोग उसे देखते रह जाते हैं।

महिला अपनी बेटी को पेट पर बांधकर दिनभर ई-रिक्शा चलाती है। ई-रिक्शा चलाकर पूरे दिन जो कमाती है, उससे अपने घर-परिवार का गुजारा करती हैं। वहीं, लोग भी ई-रिक्शा चलाने वाली महिला की सराहना एक योद्धा मां तो एक जिम्मेदार पत्नी के रूप में करते हैं। तो चलिए आज हम आपको ई-रिक्शा चलाने वाली इस महिला के बारे में बताते हैं...

Amroha News

ई-रिक्शा चला रही महिला का नाम पूजा है और वह मूलरूप से मुरादाबाद के थाना भोजपुर के गांव श्यामपुर की रहने वाली है। पूजा अपने बेटी के बेहतर भविष्य के लिए अपने पति के इलाज के लिए यह जंग लड़ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित, पूजा की शादी साल 2016 में हुई थी।

दुर्भाग्य से उसका पति शराबी निकला, जो उसके साथ मारपीट करना था। लेकिन, शराब पीने की वजह से उसका पति पिछले काफी लंबे वक्त से बीमार है। जिसके कारण उसका पति चारपाई पर ही पड़ा है। ऐसे में सारी जिम्मेदारी पूजा के कंधों पर आ गई।

पूजा ने अपने पति की इस बीमारी का कई जगहों पर इलाज कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पूजा की दो साल की बेटी है। पूजा बताती है कि उसके पति के इलाज के लिए बहुत पैसे चाहिए, जोकि उसके पास नहीं है। मदद के लिए ना तो ससुराल पक्ष के जेठ, देवर तैयार हुए और ना ही उसके मायके वाले।

ऐसे में पूजा दो वक्त की रोटी की खातिर मुरादाबास से अमरोहा पहुंची और यहां औद्योगिक नगरी गजरौला में ई-रिक्शा चलाना शुरू किया। पूजा, जब ई-रिक्शा लेकर घर से निकलती है तो अपनी ढाई साल की बच्ची को कभी कमर तो कभी पेट से बांध लेती है। पूजा अपने बेटी को दिनभर अपने साथ ही रखती है।

पूजा पूरे दिन ई-रिक्शा चलाकर शाम को ही अपने घर आती है। पूजा रिक्शे की कमाई से ही अपने परिवार का गुजारा करती है और इसी कमाई से वह अपने बीमार पति का इलाज भी करवाती है। मीडिया खबर के मुताबिक, पूजा फिलहाल गजरौला के मोहल्ला बस्ती में किराए के मकान में रह रही है।

ई-रिक्शा के लिए पूजा ने ब्याज पर लिए रुपए
पूजा जो ई-रिक्शा चल रही है, वह भी उसने ब्याज पर 30 हजार रुपए लेकर ही खरीदा है। इसलिए एक तरफ पूजा ई-रिक्शा की कमाई से अपने पति का इलाज भी करवा रही है। तो वहीं, उसी कमाई से अपने परिवार का भरण-पोषण भी कर रही है। इतना ही नहीं, वह अपनी इसी कमाई से ई-रिक्शा का कर्ज भी चुका रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+