पंजाब की जमीं पर है भू-माफिया, अकेले अमृतसर में 100 करोड़ से ज्यादा की भूमि कब्जे में: सिद्धू
अमृतसर। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में भू-माफिया की सक्रियता पर सरकार को घेरा है। सिद्धू ने राज्य के पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को कैबिनेट-सब-कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने की हिदायत दी। सिद्धू ने ट्वीट कर कहा, "पंजाब में भू-माफिया सक्रिय हैं। यहां सरकार की लाखों करोड़ की जमीन पर अवैध कब्जा है।"

सिद्धू ने कहा कि, "मैं पंजाब में माफिया-राज के खिलाफ लड़ता रहा हूं। यहां मेरी लड़ाई सिस्टम के खिलाफ भी थी। मैं बता रहा हूं कि, अकेले अमृतसर में ही 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन भू-माफिया के कब्जे में है। वहीं, लैंड स्कैम में लाखों करोड़ की जमीन का रिकॉर्ड गायब है। नई सरकार भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई करे।"
सिद्धू ने भू-माफिया से जुड़े ट्वीट कुछ दिन पहले भी किए थे। इसी महीने की शुरुआत में उन्होंने अपनी ही पार्टी के विरुद्ध फिर तल्ख तेवर दिखाए। सिद्धू ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी का नवीनीकरण करना होगा। उन्होंने पंजाब में कांग्रेस की हार के लिए माफिया राज को जिम्मेदार ठहराया। सिद्धू ने कहा, "डंके की चोट पर कहूंगा कि कांग्रेस 5 साल के माफिया राज की वजह से हारी।"

सिद्धू कल दिल्ली में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से भी मिले। जहां कांग्रेस में प्रशांत किशोर को शामिल करवाने की कोशिशें हो रही थी, हालांकि, बाद में खबरें आईं कि प्रशांत ने कांग्रेस में आने से मना कर दिया। इसके बाद सिद्धू ने ट्विटर पर लिखा कि, "पुरानी शराब, पुराना सोना और पुराने दोस्त अच्छे होते हैं।"
Recommended Video
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications