अपनी बिरादरी की युवती से रचाया ब्याह तो परिजनों ने सरेआम गोली मारकर दोनों का कत्ल कर दिया

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर के नौशहरा ढाला इलाके में एक प्रेमी जोड़े की सरेआम उनके परिजनों ने गोली मार कर हत्या कर दी। इसी के साथ उस जोड़े की प्रेम कहानी अंजाम पर पहुंचने से पहले ही खत्म हो गई । सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस को पांच आरोपियों की तलाश में जुट गई। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि अमनदीप सिंह गांव नौशहरा ढाला में पिता सुखदेव सिंह, माता राज कौर, बड़े भाई दिलबाग सिंह और बिक्रमजीत सिंह के साथ खेतीबाड़ी का काम करता था। उसका एक बड़ा भाई साहिब सिंह दुबई में कारोबार करता है। 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमनदीप का आॅस्ट्रेलिया जाकर कारोबार करने का सपना था, जिसके लिए अपनी फाइल तैयार कर रहा था।

love couple killed by their family in amritsar

हालांकि, उससे पहले ही अमनदीप ने अपनी ही बिरादरी की किसी युवती से लव मैरिज कर ली। परिवार उसके विरोध में आ गया। अमनदीप सिंह जाट बिरादरी से आता था। इसी बिरादरी की युवती से उसके प्रेम संबंध बने। जो परिवार को मंजूर नहीं थे। परिवार वालों के ऐतराज के बावजूद करीब आठ महीने पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज तो करवा ली। लेकिन बिरादरी के लोगों के विरोध को वह शांत नहीं करवा पाए। कोर्ट मैरिज से युवती के चचेरे भाई हरपिंदर सिंह और सुरजीत सिंह नाखुश थे। वे बदला लेने की फिराक में थे।

बीते रोज जब दोनों युवक-युवती बाबा बुड्ढा साहिब गुरुद्वारे में माथा टेककर मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे, तो रास्ते में अज्ञात लोगों द्वारा गोली मार दी गई। पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वे दोनों दवाई लेने जा रहे थे। तभी एक स्विफ्ट कार ने उन्हें घेर लिया और गोलियां मारकर फरार हो गए। कार में लडक़ी का भाई और उसके दोस्त सवार थे। इस घटना के बाद लडक़ी का पिता अमरजीत सिंह व मां हरजिंदर कौर पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने इस हत्या में शामिल होने के इनकार किया, उन्होंने कहा कि इस हत्या की पीछे उनका कोई हाथ नहीं है। बल्कि इस घटना को उनके भतीजों ने अंजाम दिया है।

शुरूआती जांच में पुलिस ने करीब 11 लोगों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युगल को अपनी हत्या का पहले ही अंदेशा था,इसी के चलते दोनों ने परिवार वालों के डर से विदेश जाने मन बना लिया था।
डी.एस.पी. कमलजीत सिंह औलख ने बताया कि इस संबंध में थाना सराय अमानत खां में हरपिंदर सिंह, हरजीत सिंह पुत्र मेवा सिंह, पिता अमरजीत सिंह पुत्र सरवन सिंह, भाई मनजीत सिंह, हरविंदर सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी गहरी के अलावा अन्य 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतकों की लाशों का पोस्टमार्टम सोमवार को करवाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+