UP News: परिवार का नाम चमकाने के लिए...राहुल के अमेठी से चुनाव लड़ने पर स्मृति ईरानी का पलटवार
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना पर यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय के बयान पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अधिकार है, वह कहीं से भी चुनाव लड़ने का अधिकार है लेकिन सवाल यह है कि गांधी परिवार ने हमेशा से ही अमेठी में मोदी-योगी सरकार का विरोध किया है। क्या गांधी परिवार यह सोचता है कि सिर्फ एक परिवार का नाम चमकाने के लिए अमेठी के लोग इस सरकार को छोड़ देंगे? बता दें कि स्मृति ईरानी अपने निर्वाचन क्षेत्र में 100 चिकित्सा शिविर खोलने के लिए सबसे बड़ी विमान निर्माण कंपनी बोइंग द्वारा एक सीएसआर पहल की घोषणा करने के लिए अमेठी में थीं।
स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि मोदी सरकार में अमेठी लोकसभा क्षेत्र में 7.5 लाख लोगों को मुफ्त का अनाज मिलता है। क्या गांधी परिवार को लगता है कि गरीब अपने अधिकार को सिर्फ इसलिए छोड़ देंगे कि ताकि गांधी परिवार का नाम चमक सके। क्या गांधी परिवार को यह लगता है कि अमेठी के पांच लाख किसान अपना सलाना 6000 रुपया केवल इसलिए छोड़ देंगे ताकि गांधी परिवार का नाम चमक सके।

राहुल गांधी ने अमेठी के लोगों पर की अभद्र टिप्पणी
राहुल गांधी पर जोरदार हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अमेठी छोड़ा, तब जाकर दक्षिण में अमेठी के नागरिकों के बारे में अभद्र टिप्पणी की। राहुल ने वहां जाकर कहा कि अमेठी के लोगों का विवेक मर चुका है, जो लोग वोटर को राक्षस कहते हैं, आपको लगता है कि अमेठी की जनता ऐसे लोगों को स्वीकार करेगी। उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता अपने आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं करेगी। यही नहीं, एक सवाल के जवाब में कहा कि वह अपनी पार्टी के मालिक है और मैं अपनी पार्टी की कार्यकर्ता। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश का चुनाव नये संकल्पों का चुनाव है। चंद्रयान की सफलता को देखा है। राष्ट्र में उत्साह का माहौल देखा है।












Click it and Unblock the Notifications