राहुल गांधी ने कहा- नरेंद्र मोदी ने 5 साल अकेले चलाई सरकार, जेटली-आडवाणी और सुषमा का किया अपमान
Amethi news, अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को अमेठी के नंदमहर में थे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने पांच साल अकेले सरकार चलाई है तो सवाल भी उन्हीं से पूछा जाएगा। अगर वह आडवाणी, पार्रिंकर, सुषमा स्वराज, गडकरी इन लोगों के साथ मिलकर सरकार चलाते तो इन लोगों की बात करता, लेकिन सरकार में इनका कोई लेना देना ही नहीं है। मोदी जी ने पांच साल में इन सबका अपमान किया है।

फिर उठाया राफेल का मुद्दा
राहुल गांधी ने बार फिर राफेल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जैसे ही कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतेगी राफेल की सच्चाई बाहर निकलेगी, क्योंकि उन्होंने पूरा का पूरा जो घपला किया है। डिफेंस फोर्सेज के लोगों ने नोटिंग में लिखा है कि नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की सरकार और डसॉल्ट कंपनी के साथ डायरेक्ट निगोशिएशन किया है।
ये भी पढ़ें: अमेठी लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

मोदी जी सच्चाई से नहीं बच सकते
राहुल ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने कह चुके हैं कि नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अनिल अंबानी को कांट्रैक्ट देना है। राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी सच्चाई से नहीं बच सकते, उनके पास मौका है देश के सामने कह सकते हैं भइया मैंने गलती की है। मगर सच्चाई से नहीं बचेंगे और चुनाव में पता लग जाएगा।

राहुल ने दिया पीएम को चैलेंज
प्रधानमंत्री को चैलेंज करते हुए राहुल ने कहा कि वह भ्रष्ट्राचार की बात करते हैं, मैंने उनसे बोला जहां भी बुलाएंगे आ जाऊंगा, 20 मिनट मुझसे डिबेट कर लीजिए। अगर नरेंद्र मोदी जी ने मेरे साथ डिबेट कर ली तो मैं आपको गारंटी दे रहा हूं नरेंद्र मोदी जी हिन्दुस्तान की जनता को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications