अमेठी में बड़ी वारदात, नाबालिग की हत्या कर पेड़ से लटकाया शव
अमेठी, मई 14: यूपी के अमेठी जिले में नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि नाबालिग गुरुवार की शाम बकरी चराने के लिए गई थी, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों रेप के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक जामो अंगद सिंह ने कहा कि जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

शरीर पर चोट के निशान, प्राइवेट पार्ट से बह रहा था खून
मामला जामो थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है। 12 वर्षीय लड़की गुरुवार की शाम बकरी चराने गई थी। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों को लड़की का शव सीगो ताल के पास एक पेड़ से लटका मिला। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि किसी ने लड़की की हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं और निजी अंग से खून भी बहा हुआ था। मृतका के पिता ने बताया कि बच्ची की हत्या कर उसे पेड़ पर फांसी से लटकाया गया है।
पुलिस ने कहा- जांच के बात घटना के कारणों का पता चलेगा
इस मामले में जामो प्रभारी निरीक्षक अंगद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा। बता दें, , घटना की खबर मिलने के बाद भीम आर्मी के नेता आनंद सिंह अपने समर्थकों के साथ मृतका के गांव पहुंच गए। उन्होंने जामो थाने पहुंचकर स्थानीय पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications