Viral Video: पहने लड़कियों के अंडरगारमेंट्स, फिर चलती बाइक पर शख्स ने यूं फैलाई अश्लीलता

Amethi News: रील बनाने का शौक युवाओं के अंदर सिर चढ़कर बोल रहा है। सोशल मीडिया पर फेमस होने और अधिक व्यूज लाने के लिए युवा आजकल क्या कुछ नहीं करते। कई बार खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो बनाते है, तो कई बार अश्लीलता फैलाते हुए।

कई बार युवाओं को वीडियो बनाने के चक्कर में हवालात की हवा तक खानी पड़ती हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी जिला से सामने आया है।

amethi-news

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसमें दो युवक एक बाइक पर बैठे हुए हैं। बीच बाजार चलती बाइक पर पीछा बैठा हुआ युवक बाइक चला रहे युवक के ऊपर लाल मग से पानी डाल देता है। यह दृश्य बगल से गुजर रही युवतियां भी देखती हैं। इस दौरान पानी डालने के बाद पीछे बैठा युवक बाइक चला रहे युवक की शर्ट फाड़ देता है, तो युवत महिलाओं के अंडर गारमेंट्स पहने हुए दिखाई देता है।

महिलाओं के अंडर गारमेंट्स में युवक को देखकर वहां से पैदल जा रहे लड़के हंसने लगत हैं। तो वहीं, वीडियो के बैकग्राउंड आप हाय गर्मी सॉन्ग की धुन के साथ-साथ अश्लील गाना भी बजते हुए सुना जा सकता है। अमेठी में बीच सड़क पर अश्लील गाने पर युवकों द्वारा फैलाई जा रही अश्लीलता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि बाइक चलाने वाला युवक इस दौरान मुस्कराता हुआ नजर आ रहा है।

देखें वीडयो...

युवकों की इस हरकत को वहां से गुजर रही युवतियां भी देखती हैं। वायरल वीडियो में पानी डालने के बाद पीछे बैठा युवक बाइक चला रहे युवक की शर्ट फाड़ देता है। इस दौरान युवक वीडियो में महिलाओं के अंडर गारमेंट्स पहुंने हुए दिखाई देता है। बीच सड़क युवक को अंडर गारमेंट्स में देख महिलाएं शर्मसार हो जाती है। ऐसा बताया जा रहा है कि युवकों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 15 सेकंड का यह वीडियो अमेठी के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार का बताया जा रहा है। हालांकि, इस वीडियो की हिंदी वन इंडिया पुष्टि नहीं करता है। वहीं, इस वायरल का वीडियो का अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश जगदीशपुर पुलिस को दिए थे। थाना जगदीशपुर पुलिस ने रील बनाने वाले युवकों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+