अमेठी: चार दिनों में हत्या की तीसरी वारदात, जमीनी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Murder In Amethi: अमेठी। उत्‍तर प्रदेश के अमेठी में पिछले चार दिनों में तीन हत्‍याओं ने कानून व्‍यवस्‍था की पोल खोलकर रख दी है। ताजा मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र का है, जहां जमीनी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। गुरुवार को युवक का खून से लथपथ शव खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल किया। बता दें, इससे पहले सोमवार को चुनावी रंजिश में मोहनगंज क्षेत्र में पूर्व प्रधान की गोली मारकर और मंगलवार को अमेठी में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या हुई थी।

Recommended Video

      अमेठी: चार दिनों में हत्या की तीसरी वारदात, जमीनी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या
      man shot dead over land dispute in amethi

      संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भुलई गांव का मामला

      जानकारी के अनुसार, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भुलई गांव में बृजेश सिंह पुत्र अवधनरेश सिंह का खून में लथपथ शव खेत में मिला तो इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी क्षेत्र में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल किया। परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र के लल्लू सिंह, ज्ञान सिंह और विक्रम सिंह इन लोगों ने तालाब की जमीन पर कब्जा कर रखा है, जिसकी पूर्व में कई बार शिकायत की जा चुकी है। अब इन्हीं लोगों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

      चार दिन में तीन हत्‍याएं

      बता दें, 25 जनवरी को मोहनगंज थाना क्षेत्र के मुकंद रमई गांव के पूर्व प्रधान जागेश्वर वर्मा (64) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुबह नहर के किनारे जागेश्वर वर्मा का शव औंधे मुंह पड़ा मिला था। मामले मे वर्तमान प्रधान और उनके घर वालों का नाम प्रकाश में आया था। ठीक दूसरे दिन अमेठी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे पयासी मजरे नुवांवा में 30 वर्षीय युवक प्रेम दुबे पुत्र राजाराम दुबे को जमीन विवाद में आंगन में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने चाचा पर हत्या का आरोप लगाया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+