स्मृति ने राहुल को बताया निकम्मा नामदार, 'इतने इंकॉम्पिटेंट हैं कि बहन के सहारे की जरूरत पड़ गई'

Amethi news, अमेठी। 2019 के लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। पांचवें चरण में जिन लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उनमें यूपी की सबसे ज्यादा 14 लोकसभा सीटें शामिल हैं। अमेठी में आज वोट डालने पहुंची स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। स्मृति ने कहा, राहुल गांधी न सिर्फ लापता सांसद हैं, बल्कि लापता प्रत्याशी भी हैं।

राहुल को बताया नामदार निकम्मा

राहुल को बताया नामदार निकम्मा

एसपी-बीएसपी के समर्थन पर स्मृति ने कहा कि हर चीज में यहां राहुल गांधी को ही सहारे की जरूरत पड़ रही है। मैं तो अकेले लड़ रही हूं। इसका मतलब डरा कौन, कमजोर कौन, लापता कौन, भाग रहा कौन। वायनाड कौन गया। न एसपी गया न बीएसपी गया राहुल गांधी गया। उन्होंने एसपी-बीएसपी के राहुल को वोट की अपील पर कहा मुझे कोई मुश्किल नहीं होगी। एक साधारण आदमी एक नामदार निकम्मे को चुनौती दे सकता है इस देश में ये प्रमाणित हो गया है अमेठी में।

राहुल को बहन के सहारे की जरूरत पड़ गई

राहुल को बहन के सहारे की जरूरत पड़ गई

प्रियंका गांधी के अमेठी में कैम्पेन पर उन्होंने राहुल को ही निशाने पर रखा कहा कि इतने इंकॉम्पिटेंट (अयोग्य) हैं क्या कि उनको बहन के सहारे की जरूरत पड़ गई। औरतों के सहारे की जरूरत पड़ गई। स्मृति ने कहा नेता वो है जो दूसरो को सहारा देता है वो नहीं जो दूसरों से अपने लिए सहारा मांगता है। उन्होंने कहा मेरे लिए चुनौती नहीं बढ़ी, वो भाई-बहन घूम रहे, मैं अकेले घूम रही। मेरा खानदान तो यहां नहीं घूम रहा।

स्मृति ने ​कहा- जनता जाग गई है

स्मृति ने ​कहा- जनता जाग गई है

स्मृति ने आगे कहा कि जनता किस लिए वोट देती है ताकि उनके अस्पताल में एक गरीब जाए और वो उसको मरने दें। उसका दोष क्या, क्योंकि उसके पास आयुष्मान भारत का कार्ड है। जनता जाग गई है हमारी। स्मृति ने 2014 के चुनाव की बात करते हुए कहा कि 20 दिन में 3 लाख लोग राहुल गांधी के खिलाफ खड़े होते हैं इसका मतलब क्या है। राहुल गांधी यहां आ नहीं रहे और आ रहे तो महज 50 लोग उनके साथ रहते हैं, उसका मतलब क्या है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+