Lok Sabha Election 2024: अमेठी में राजस्थान के पूर्व CM गहलोत ने बनाया तगड़ा प्लान, यूं दिखाएंगे जादूगरी
Ashok Gehlot in Amethi UP Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होगा। चार चरणों में 380 सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं। पांचवें चरण में 6 राज्य व दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान होगा।
पांचवें चरण की वोटिंग में यूपी की 14 सीटें शामिल हैं, जिनमें अमेठी व रायबरेली जैसी कांग्रेस की परम्परागत सीट भी हैं। अमेठी में राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। अमेठी में जीत के लिए गहलोत ने चुनाव मैदान में राजस्थान के नेताओं की फौज भी उतार रखी है।

अमेठी से राहुल गांधी व रायबरेली से सोनिया गांधी चुनाव लड़ा करते थे, मगर इस बार राहुल गांधी अमेठी की बजाय रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। अमेठी में कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया है जबकि भाजपा ने एक बार फिर स्मृति ईरानी पर दांव लगाया है।
कांग्रेस ने अमेठी में जीत के लिए सियासत के जादूगर कहे जाने वाले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सीनियर बॉब्जर्वर की जिम्मेदारी दे रखी है। गहलोत ने राजस्थान के 33 कांग्रेस नेताओं को अमेठी के चुनाव में उतार रखा है। सबको अलग-अलग काम सौंप रखा है।
गहलोत की राजस्थान वाली फौज में पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ समेत कई नेता अमेठी कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में चुनावी संभाएं कर रहे हैं। राजस्थान कांग्रेस के नेता पिछले 10 दिन से अमेठी में डेरा डाले हुए हैं। इनमें रफीक खान, सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, दानिश अबरार, चेतन डूडी, बाबूलाल नागर, भजनलाल जाटव, संदीप चौधरी आदि शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications