अमेठी: प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के कांग्रेसी, दर्ज करवाया मुकदमा

Amethi news, अमेठी। प्रियंका गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में अमेठी के मोहनगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। कांग्रेसियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे दोबारा ऐसी हरकत न हो।

कांग्रेसियों ने थाने पहुंच दर्ज करवाया केस

कांग्रेसियों ने थाने पहुंच दर्ज करवाया केस

दरअसल, सोशल मीडिया पर योगी संजय नाथ के नाम से बनी फेसबुक प्रोफाइल पर प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक पोस्ट और अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस बात का पता जैसे ही कांग्रेसी नेताओं को लगा वैसे ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पोस्ट का संज्ञान लेते हुए जिले की तिलोई तहसील की कांग्रेस नेत्री व पीसीसी मेंबर सुनीता सिंह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मोहनगंज थाने पहुंची और इस मामले में केस दर्ज कराया।

सख्त कार्रवाई की मांग

सख्त कार्रवाई की मांग

संगठन सचिव इकबाल अहमद ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए प्रियंका गांधी के खिलाफ अभद्र बातें लिखी जा रही हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, तिलोई के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार पांडे ने कहा कि हिंदुस्तान में बीजेपी वाले जो परंपरा शुरू कर रहे हैं, यह बहुत गंदी और घटिया सोच है, जिसका परिणाम इनको भुगतना पड़ेगा।

भड़के हुए हैं कांग्रेसी

भड़के हुए हैं कांग्रेसी

बता दें कि प्रियंका के सक्रिय राजनीति में कदम रखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गईं। यही नहीं उनकी फोटो के साथ छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक पोस्ट भी किए गए। इस मामले में कांग्रेसी भड़के हुए हैं और जगह नारेबाजी कर विरोध दर्ज करा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+