Amethi के एटीएम से 200 रुपए के निकले नकली नोट, लिखा था 'फुल ऑफ फन'
Amethi के एटीएम से 200 रुपए के निकले नकली नोट, लिखा था 'फुल ऑफ फन'
दीपावली की खुशियों के बीच उत्तर प्रदेश के अमेठी (Amethi) जिले में एटीएम से नकली नोट निकले की घटना सामने आई है। यहां मुंशीगंज रोड स्थित सब्जी मंडी के पास लगे एक प्राइवेट एटीएम से 200-200 रुपए के नकली नोट निकलने से ग्राहकों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एटीएम से नकली नोट निकलने की जानकारी लोगों ने अमेठी पुलिस को दी है। जिसके बाद अमेठी पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
Recommended Video

इंडिया वन एटीएम से निकले नकली नोट
एटीएम से नकली नोट निकलने का मामला अमेठी जिले के मुंशीगंज रोड़ का है। यहां सब्जी मंडी के पास इंडिया वन का एटीएम लगा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपावली की शाम कई लोग एटीएम से रुपए निकलने पहुंचे थे। इस दौरान लोगों ने दो-दो सौ के नोट निकले तो जो नकली थे। ऐसा एक या दो लोगों के साथ नहीं, वहां पैसे निकले पहुंचे कई ग्राहकों से साथ ऐसा ही हुआ। जिसके बाद लोगों हड़कंप मच गया और देखते ही देखते भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

सोशल मीडिया वायरल हुई फोटो
एटीएम मशीन से नकली नोट निकलने के बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल कर दिया। साथ ही, प्राइवेट एटीएम कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं, इस बात की जानकारी लोगों ने अमेठी कोतवाली पुलिस को भी दी, जिसके बाद अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। खबर के मुताबिक, जिस समय एटीएम से नकली नोट निकल रहे थे, उस वक्त एटीएम के पास कंपनी का कोई गार्ड मौजूद नहीं था।

नोटों पर लिखा था फुल ऑफ फन
बता दें कि लोगों द्वारा निकाले गए 200 रुपए के नोटों पर 'फुल ऑफ फन' full off fun लिखा हुआ था। एटीएम से रुपए निकालने आये युवक ने कहा, उसने इंडिया 1 एटीएम से पांच हजार रुपए निकाले, लेकिन उसमें 200 रुपए का एक नोट नकली निकले। इतना ही उसके बाद भी एक युवक ने पैसे निकाला तो उसके नोट में भी 200 का एक नोट नकली निकला। नोट निकलने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले में जांच की बात कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications