यूपी: अमेठी में छह लोगों ने बीजेपी बूथ अध्यक्ष की पीट-पीटकर हत्या की

अमेठी के संग्रामपुर के भिटहरी गांव में कुछ बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष को पीट-पीटकर मार डाला। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम दो बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष पर धावा बोल दिया और उन्हें लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला।

रिपोर्ट के अनुसार भाजपा के बूथ अध्यक्ष दिनेश सिंह मंगलवार की शाम बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान भिटहरी के पास उन्हें बदमाशों ने घेर लिया। वह कुछ समझ पाते इससे पहले इन बदमाशों ने उन्हें पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी मौत हो गई।

murder

जानकारी के अनुसार अभी तक दिनेश सिंह के परिजनों ने इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। वहीं एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

दिनेश सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। यहां दिनेश सिंह के परिजन और गांव के लोग मौजूद हैं। लोगों का कहना है कि दिनेश सिंह ने पहले इसकी शिकायत की थी कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है।

दिनेश सिंह के भाई सहदेव सिंह की भी कुछ साल पहले हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के मामले में दिनेश सिंह गवाह थे, पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। बता दें कि दिनेश सिंह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के साथ बूथ अध्यक्ष भी थे।

जिस तरह से बदमाशों ने उनकी हत्या की उसके बाद गांव में गम का माहौल है। मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दिनेश बूथ अध्यक्ष थे। मीडिया प्रभारी चंद्रमौलि सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हासिल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+