आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन प्रदर्शन, प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद गई थी जिलाध्यक्ष की नौकरी
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी और कार्यकत्री अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। वजह ये है कि बीते दिनों चुनाव आचार संहिता के दौरान आंगनबाड़ी जिलाध्यक्ष ने प्रियंका गांधी से भेंट की थी जिसके बाद उनकी नौकरी चली गई थी।

जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदेशस्तरीय आगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। आगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रदेश महामंत्री आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ एवं जिलाध्यक्ष आशा बौद्ध की पुनः बहाली की मांग को लेकर ये धरना शुरू किया है। इस बाबत आशा बौद्ध ने बताया कि मैं आंगनबाड़ी की समस्याओ को लेकर हर नेतागण से मिलती आई हूं। इसी सम्बन्ध मे 19 अप्रैल को हमारे यहां प्रियंका वाड्रा आई थीं उनसे भी मैंने मुलाकात की।

मुलाकात करते ही एक स्पष्टीकरण के बाद 25 अप्रैल को मेरी सेवा समाप्त कर दी गई। उन्होंने बताया की तीन नोटिस मिलती है उसका जवाब आता जाता है तो कही, लेकिन उन्होंने एक शासकीय कर्मचारी दिखाकर जो की न मेरी सेवा नियमावली है न कुछ है बस एक नेता के इशारे पर किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications