जीशान ने हिंदू लड़की से की थी लव मैरिज, अब दूसरे से हुआ प्यार, एक महीने की बेटी को भी नहीं छोड़ा
उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जनपद से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। अंबेडकर नगर जनपद में जीशान नामक एक शख्स ने हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ शादी की। शादी करने के 3 साल बाद जब उसका जी भर गया तो उसके साथ मारपीट करने लगा।
मारपीट से मन नहीं भरा तो उसने अपनी एक महीने की बेटी को अपनी पत्नी से छीन कर ले भागा और फिर उसे ले जाकर सरयू नदी में फेंक दिया। नदी में फेंकने के चलते मासूम बालिका की उसमें डूब कर मौत हो गई। इस मामले में पीड़िता की मां द्वारा शिकायत की जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर रही है। यह पूरा मामला अंबेडकर नगर जनपद के जहांगीरगंज थाना अंतर्गत माडरमऊ गांव से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि गांव का रहने वाला जीशान नामक एक शख्स 3 साल पहले अपने ही थाना क्षेत्र की रहने वाली एक हिंदू युवती के साथ लव मैरिज किया था।.
जीशान एक स्कूल में बस चलता था और बाद में स्कूल द्वारा भी उसे निकाल दिया गया। उसके बाद जीशान रामनगर में किराए का मकान लेकर पिछले 8 साल से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। पीड़िता का आरोप है कि बीती 22 नवंबर को जीशान उसकी एक माह की पुत्री को लेकर कहीं चला गया।
पीड़िता ने जब उसे फोन किया तो वह अलग-अलग रहा था। बाद में उसने बताया कि वह अपनी बेटी को मार डालेगा। परेशान पीड़िता द्वारा 14 नवंबर शाम को इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस से शिकायत करने के बाद पुलिस ने 15 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए जाने के बाद वह काफी देर तक पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन बाद में उसने स्वीकार किया कि वह बिड़हर घाट पर ले जाकर अपनी बेटी को सरयू नदी में फेंक दिया। उसके बाद पुलिस नदी के किनारे उसे लेकर गई और काफी देर तक तलाशी लेकिन बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
दूसरी युवती से करना चाहता है शादी
पीड़िता द्वारा बताया गया कि जब से उसे बेटी हुई थी तब से जीशान उससे झगड़ा करता था। वह किसी दूसरी होती से शादी करना चाहता था इसीलिए वह लगातार मारपीट कर रहा था। जीशान चाहता था की बेटी को मार देगा तो उसकी शादी दूसरे से होगी।
इधर बेटी की मौत होने की सूचना मिलने के बाद पीड़िता बेसुध हो गई और उसकी हालत बिगड़ गई। पीड़िता को वन स्टाफ सेंटर में दाखिल कर दिया गया है तथा आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications