नहाते समय सेल्फी लेने के चक्कर में गिरा युवक, बचाने के लिए कूदे दो दोस्तों ने भी गंवाई जान
अंबेडकरनगर।

नहाते वक्त सेल्फी लेना पड़ा भारी
टांडा नगर के कस्बा निवासी आठ दोस्त एक साथ अलीगंज थानाक्षेत्र के मखदूम सराय गांव के पास थिरुआ नाले में नहाने गए थे। इस दौरान नहाते वक्त एक दोस्त ने सेल्फी लेनी शुरू की। इसी समय उसका पैर फिसल कर वह गहरे पानी में चला गया। बरसात की वजह से नाले में पानी का बहाव ज्यादा है, जिससे वह सम्भल नहीं सका।

दोस्त को बचाने के लिए पानी में लगाई छलांग
दोस्त को पानी में डूबते देख दो अन्य दोस्तों ने उसे बचाने के लिए पानी मे छलांग लगा दी, लेकिन तीनों ही दोस्तों की मौत हो गई। मृतक की पहचान फरहान, तबरेज और अजय के रूप में हुई है। मौत की सूचना मिलते ही पूरे मोहल्ले में मातम फैल गया।घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

दो शव बरामद, एक की तलाश जारी
सूचना पर पहुंचे प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक दो शवों को बाहर निकाल लिया। रात होने की वजह तीसरे शव की तलाश नहीं हो सकी। टांडा एसडीएम एमपी सिंह का कहना है कि डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई है। दो शवों को बाहर निकलवा लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications