अंबेडकर नगर: साइकिल से जा रहे तीन बच्चे कुएं में गिरे, तलाश रहे परिजनों को देर रात मिले शव

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कुएं में गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चे साइकिल से जा रहे थे कि वे कुएं में जा गिरे। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया। बच्चों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जैतपुर थानाध्यक्ष ने मामले पर बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

Three children lost life after falling in well

एक साइकिल से जा रहे थे तीनों बच्चे

घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के पुराबदलही गांव का है। जानकारी के मुताबिक, यहां गुरुवार की शाम को पुराबदलही के तीन बच्चे 9 वर्षीय दीपांशु, 12 वर्षीय प्रांजल और 8 वर्षीय गौरव एक साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। गांव के बाहर उनकी साइकिल अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी जिसमें तीनों बच्चों की मौत हो गई। गौरव ननिहाल आया हुआ था। जब बच्चे देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। रात में बहुत तलाशने के बाद तीनों बच्चों के शव कुएं में मिले। हादसे के बाद गांव में मातम है और परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शुक्रवार को परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बारे में जैतपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनको इस मामले की जानकारी नहीं है।

Three children lost life after falling in well

उन्नाव में दीवार गिरने से मजदूर दबे

उन्नाव में भी दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें निर्माणाधीन दीवार गिरने से काम करने मजदूर अंदर दब गए। जानकारी के मुताबिक, अवैध निर्माण कराने के दौरान यह हादसा हुआ। कोतवाली गंगाघाट के जोग भोगा इलाके में दीवार गिरने के बाद दबे मजदूरों को निकालने के लिए स्थानीय लोग भिड़े। अंदर दबे पांच मजदूरों को बाहर निकाला गया और उनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+