यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, इस लोकसभा सीट पर खारिज हुआ प्रत्याशी का नामांकन
Ambedkar Nagar अंबेडकर नगर। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में कांग्रेस (congress) को यूपी में बड़ा झटका लगा है। यहां फूलन देवी (Phoolan Devi) की सियासी विरासत को बचाने के लिए अंबेडकर नगर से चुनावी मैदान में पति उम्मेद सिंह निषाद (ummed singh nishad) का पर्चा जिला प्रशासन ने खारिज कर दिया है। पर्चा खारिज करने के पीछे नामांकन पत्र में त्रुटि बताई गई है।

भाजपा के इशारे पर किया गया खारिज
कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेद सिंह निषाद का नामांकन खारिज होने के बाद जिले की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेद सिंह निषाद ने कहा कि चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। पहला सेट 22 तारीख को किया था, जिस पर प्रशासन ने एक नोटिस दिया। नामांकन पत्र में बैंक खाता नहीं था जिसको मैंने उपलब्ध करा दिया था। उन्होंने कहा कि उनका पर्चा भाजपा के इशारे पर खारिज किया गया है।

जाएंगे चुनाव आयोग
कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेद सिंह निषाद ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा पर्चा खारिज कर दिया गया। जब हमने इसका जवाब मांगा तो डीएम मारपीट पर उतारू हो गए और मुझको कमरे से बाहर निकाल दिया। उन्होंने कहा कि अब हम चुनाव आयोग जाएंगे। वहीं, जिलाधिकारी अभी इस मामले में मीडिया के सामने कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। बता दें कि अंबेडकर नगर में छठे चरण में 12 मई को मतदान होना है। यहां सीधी टक्कर भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी के बीच में है।

कौन हैं उम्मेद निषाद
गठबंधन के भंवर में फंसी अंबेडकर नगर लोकसभा सीट पर अपना परचम लहराने के लिए कांग्रेस ने बुंदेलखंड के बीहड़ों की रानी कुख्यात डकैत फूलन देवी के पति उम्मेद निषाद पर दांव लगाया था। फूलन देवी जब बीहड़ छोड़ राजनीति में आई तो लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर लोकसभा में पहुंच गयी। फूलन देवी की मौत के बाद उनके पति उम्मेद निषाद को पत्नी की सियासी विरासत को बचाने के लिए मैदान में उतर थे। उम्मेद निषाद को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बना कर जिले की राजनीति में नया समीकरण बनाने की कोशिश की थी। लेकिन उनका पर्चा खारिज होने की वजह से अब वह चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।
ये भी पढ़ें:- अंबेडकर नगर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications