Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अनोखा ब्याह: हाथ में तलवार लिए दुल्हन घोड़े पर सवार हुई, शादी करने दूल्हे के घर गई

अंबाला। हरियाणा में अंबाला के एक इलाके में अनोखा ब्‍या हुआ। यहां शादी में एक दुल्‍हन ने हाथ में तलवार ली और घोड़े पर सवार हो गई। उसके बाद घोड़ा मोड़ा और दूल्हे के घर उससे शादी करने गई। उसने खुद बारात की अगुवाई की, जिसमें दुल्हन साथ उसके पिता, मां और अन्य रिश्तेदार भी थे।

दूल्हा नहीं, यहां दुल्हन लेकर गई बारात

दूल्हा नहीं, यहां दुल्हन लेकर गई बारात

यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई। सोशल मीडिया पर भी इस शादी के चर्चे हो रहे हैं, क्‍योंकि ये शादी कुछ अलग तरह से हुई। अधिकांश भारतीय रीति-रिवाजों में, दूल्हा होता है जो दुल्हन के घर घोड़े की सवारी करता है। मगर, अंबाला की इस शादी में दुल्हन, हाथ में तलवार लिए, बारात की अगुवाई करती नजर आई।

हाथ में तलवार ली और घोड़ा ससुराल को मोड़ा

हाथ में तलवार ली और घोड़ा ससुराल को मोड़ा

दुल्‍हन का नाम प्रिया था। उसका कहना था कि, अपनी शादी में घोड़े पर चढ़कर उसे बेहद खुशी हुई और यह उसके बचपन की इच्छा थी। हरियाणा में बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन प्रिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं, तो एक बुजुर्ग ने कहा कि, ऐसा उन्‍होंने पहले कभी नहीं देखा। दुल्‍हे के घर जाने वाली सिर्फ दुल्‍हन ही नहीं थी, बल्कि उसके साथ उसके पिता, मां और अन्य रिश्तेदार भी थे।

'पेरेंट्स ने मुझे एक लड़के की तरह पाला'

'पेरेंट्स ने मुझे एक लड़के की तरह पाला'

घोड़े पर सवार, दुल्हन प्रिया ने कहा कि, "मैं बेहद खुश है। ऐसा अवसर आमतौर पर लड़कों की जिंदगी में आता है, लेकिन हमारे घर में मेरे माता-पिता ने मुझे एक लड़के की तरह पाला है।", वहीं दुल्‍हन के पिता नरिंदर अग्रवाल ने कहा कि वह इस मिथक को तोड़ना चाहते हैं कि लड़कियां लड़कों से कमतर होती हैं। प्रिया ने कहा कि उनके पिता ही थे जिन्होंने उन्हें कानून की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया, तब भी जब परिवार में कई लोग इसके खिलाफ थे।

पढ़ाई में भी पिता ने दिया था साथ

पढ़ाई में भी पिता ने दिया था साथ

दुल्हन बोली, "जब मैं कानून की पढ़ाई करना चाहती थी, तो मेरे परिवार के बहुत से लोगों ने मुझसे कहा कि लड़कियों को कानून की पढ़ाई नहीं करनी चाहिए। लेकिन मेरे पिता ने सभी से कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि मैं कानून की पढ़ाई करूं और वकील बनूं।"

तमिलनाडु में भी हुई अनोखी शादी

तमिलनाडु में भी हुई अनोखी शादी

इसी तरह कुछ अलग तरह की शादी, पिछले हफ्ते, तमिलनाडु में हुई। जहां एक जोड़े ने मेटावर्स में अपने शादी के रिसेप्शन की मेजबानी की। मेटावर्स एक आभासी 3डी वातावरण है जहां यूजर्स 'लाइव' कर सकते हैं और डिजिटल अवतारों के माध्यम से दूसरों के साथ बातचीत कर सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+