महिला कांस्‍टेबलों ने हिस्ट्रीशीटर का सिर मुंडवाकर निकाला , वो हाथ जोड़कर बोलता रहा-'मुझे माफ कर दो'

विनोद कारिया राजस्‍थान के अलवर जिले के भिवाड़ी शहर पुलिस थाने का हिस्‍ट्रीशीटर है।

vinod kariya julus bhiwadi alwar

हाथों में हथकड़ी, नगै पैर, सिर का मुंडन और शरीर पर सिर्फ अंडरवियर व बनियान। यह शख्‍स दिखने में भले ही सामान्‍य लग रहा हो, मगर खतरनाक अपराधी है। हिस्‍ट्रीशीटर विनोद कारिया है। लोगों में इसका खौफ कम करने के लिए पुलिस जुलूस निकाल रही है। तस्‍वीरें राजस्‍थान के अलवर जिले के भिवाड़ी शहर की है।

दरअसल, शातिर बदमाश विनोद कारिया भिवाड़ी के नंगलिया गांव का रहने वाला है। इसके खिलाफ हत्‍या का प्रयास, डकैती, चोरी समेत 18 मामले विभिन्‍न पुलिस थानों में दर्ज हैं। विनोद भिवाड़ी पुलिस थाने का हिस्‍ट्रीशीटर है। लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय है।

पुलिस के अनुसार 12 मार्च को आरोपी विनोद कारिया अपने तीन साथियों के साथ मिलकर भिवाड़ी बाइपास इलाके में शंकर भोजनालय पर हमला किया था। रात साढ़े 12 बजे उसने भोजनालय के मालिक खेमचंद सैनी को धमकाकर 20 हजार रुपए का हफ्ता मांगा। हफ्ता नहीं देने की स्थिति में जान से मारने की धमकी दी। खेमचंद की शिकायत पर पुलिस ने उसी रात साढ़े तीन बजे दबिश देकर विनोद कारिया को उसके घर से दबोचा।

मंगलवार को भिवाड़ी पुलिस ने विनोद कारिया का लोगों में भय कम करने के लिए उसका जुलूस निकाला। उसके सिर के सारे बाल काटकर उसे नगै पैर अंडरवियर व बनियान में ले गए। पांच किलोमीटर का यह जुलूस खेमचंद सैनी की रेस्‍टोरेंट, भगत सिंह कॉलोनी, फूल बाग पुलिस थाना आदि जगहों पर पहुंचा। विनोद कारिया के हाथों में लगी हथकड़ी दो महिला कांस्‍टेबल थामे हुई थी। साथ में अन्‍य पुलिसकर्मी भी थे। खेमचंद की रेस्‍टोरेंट पर पहुंचकर विनोद कारिया ने हाथ जोड़कर माफी मांगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+