VIRAL VIDEO : बेटे की शादी में नाच रही मां की 20 सेकेंड में मौत, दूल्‍हे की गोद में तोड़ा दम

अलवर, 14 फरवरी। राजस्‍थान के अलवर में शादी की खुशियों के बीच अचानक मातम पसर गया। बेटे की शादी में डांस करती मां की मौत हो गई। उसने अपने दूल्‍हे बेटे की गोद में दम तोड़ा। घटना का वीड‍ियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बारात किशनगढ़बास के बम्‍बोरा जानी थी

बारात किशनगढ़बास के बम्‍बोरा जानी थी

घटना तीन फरवरी की बताई जा रही है। दरअसल अलवर जिले के चिकानी में सतीश के बेटे नीरज की चार फरवरी को शादी थी। बारात किशनगढ़बास के बम्‍बोरा जानी थी। तीन फरवरी को भात की रस्‍म निभाई गई थी। इसके बाद रात को घर पर डीजे पर डांस चल रहा था। दूल्‍हे नीरज की मां 55 वर्षीय नीलम भी बेटे के साथ डांस कर रही थी।
डांस करते करते अचानक उसे टक्‍कर आए और वह नीचे ग‍िर गई।

चार सदस्य बारात लेकर शादी करने पहुंचे

चार सदस्य बारात लेकर शादी करने पहुंचे

दूल्‍हे नीरज ने मां नीलम को संभाला। गोद में लिया। महज 20 सेकंड के दौरान नीलम ने दम तोड़ दिया। हादसे से परिवार पर पहाड़ जैसी मुसीबत आ गई। पहले मां का अंतिम संस्कार किया। आंखों से आंसू भी नहीं सूख रहे थे। अगले दिन चार सदस्य बारात लेकर शादी करने पहुंचे। केवल फेरे हुए। ग्रामीणों ने कहा कि जिले में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं देखी है।

 हार्ट की प्रॉब्लम चल रही थी

हार्ट की प्रॉब्लम चल रही थी

गांव के लोगों ने बताया कि महिला को पहले से थोड़ी बहुत हार्ट की प्रॉब्लम चल रही थी। इसके लिए दवाएं भी चल रही थीं। माना जा रहा है कि इसी कारण उस दिन अचानक डांस करते समय हार्ट अटैक आया। बीते कुछ महीनों में शादी समारोह में हार्ट अटैक से मौत के कई मामले सामने आए हैं। करीब 2 महीने पहले राजसमंद के करतवास गांव में छोटे भाई की बिंदोली में नाचते-नाचते बड़े भाई की मौत हो गई थी।

जैन का हार्ट अटैक से निधन हो चुका

इसी तरह से मध्यप्रदेश में भी अक्टूबर में पार्टी में गाने पर डांस कर रहे भोपाल के डॉक्टर सीएस जैन (67) का हार्ट अटैक से निधन हो चुका है। डॉ. सीएस जैन शहर के प्रसिद्ध फोरेंसिक मेडिसिन विशेषज्ञ थे। वे 1975 बैच के थे और शहर के दो सबसे पुराने फोरेंसिक एक्सपर्ट में से एक थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+