Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Beena Gupta: अलवर की 'घूसखोर' सभापति बीना गुप्ता की 'कुंडली', मां-बेटे दोनोंं भ्रष्टाचार में शामिल

अलवर, 23 नवंबर: राजस्थान के अलवर शहर की विवादों में रहने वाली नगर परिषद की सभापति बीना गुप्ता और उसके बेटे कुलदीप गुप्ता को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। इस कार्रवाई के बाद अब अलवर सभापति की कार्यशैली लगातार सवालों में आ चुकी हैं। अलवर शहर की विवादित नेताओं में शुमार बीना गुप्ता पर उनही की पार्टी कांग्रेस के पार्षदों से लेकर ईओ तक ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। ऐसे में जानते हैं कि घूसखोर सभापति की पूरा ट्रैक रिकॉर्ड, जिसके चलते वो अक्सर विवादों से घिरीं रहीं।

Recommended Video

    Alwar नगर परिषद की चेयरमैन Beena Gupta बेटे के साथ Arrest, 80000 रिश्वत लेते ट्रैप | वनइंडिया हिंदी
    beena gupta

    7 दिसंबर तक भेजा जेल

    साल 2019 में अलवर में नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस ने भारी जीत दर्ज की थी। इस दौरान सभापति बनने के बाद बीना गुप्ता ने कहा था कि ऐसा काम करेंगे, जिसको जनता याद रखेगी। आज घूस के मामले में गिरफ्तार बीना गुप्ता और उनके बेटे को कोर्ट ने 7 दिसंबर तक के लिए जेल भेज दिया है। सभापति पर ऑक्सनर से बिल पास कराने की एवज में मोटी रिश्वत मांगने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित से सभापति ने 3 लाख 50 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। जिस पर वक्त घर बुलाकर 1 लाख 70 हजार रुपए का चेक दिया गया। उसी दौरान 80 हजार रुपए रिश्वत ली थी। बताया जा रहा है कि इससे पहले 1 लाख 30 हजार रुपए रिश्वत ली जा चुकी है।

    घर पर हुई एसीबी की कार्रवाई

    इधर, जांच अधिकारी और एसीबी के एएसपी बजरंग सिंह ने बताया कि सभापति के खिलाफ दो महीने पहले की शिकायत पर सोमवार को ट्रैप किया गया। वहीं कार्रवाई के बाद बीना गुप्ता के घर से सर्च में आधा किलो सोना और 2 किलो चांदी बरामद हुई है। साथ ही कुछ नगदी भी मिली है, जिसका जांच की जा रहा है। बता दें कि शिकायतकर्ता मोहनलाल ने एसीबी को करीब सवा महीने पहले शिकायत दी थी, जिसके बाद एसीबी ने सभापति के घर पर जाकर ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया।

    विवादों से पुराना नाता

    • वहीं सभापति के साथ जुड़े विवादों की बात करें तो बीना गुप्ता के खिलाफ उन्ही के पार्षदों ने मोर्चा खोलते हुए नगर परिषद के गेट पर धरना दे दिया था। पार्षदों का आरोप था कि उनके इलाके में काम नहीं होते, इसकी साथ भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया था।
    • कोरोना काल में नगर परिषद की ओर से गरीबों को खाना मुहैया कराने के लिए अनुबंध किया गया था, जिसका पैसा नहीं मिलने पर टिफिन सेंटर के मालिक ने नगर परिषद के बाहर भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। पीड़िक राहुल जैन ने आरोप लगाया था कि बिल पास कराने की एवज में 75 हजार रुपए की मांग की जा रही है।
    • ऐसे ही कोरोना काल में जब डॉक्टर लोगों की सेवा करने में जुटे थे तो सभापति बीना गुप्ता ने शहर के निजी अस्पताल हरीश हॉस्टिपल में जाकर मेडिकल स्टॉफ के साथ अभद्रता की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। बताया जा रहा था सभापति ने अस्पताल के डॉक्टर को फोन किया था, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया तो बीना गुप्ता ने अस्पताल पहुंचकर जमकर बवाल मचाया।
    • इतना ही नहीं सभापति बीना गुप्ता ने अलवर कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा तक से अभद्रता की थी। उन्होंने अपनी हनक के साथ अपनी ही पार्टी के नेता को भी नहीं बख्शा। पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर पहले माल्यार्पण करने को लेकर विवाद हुआ था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
    • ऐसे ही पूर्व कमिश्नर कुमार संभव अवस्थी ने चेयरमैन बीना गुप्ता के खिलाफ अलवर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि सभापति ने 10 अगस्त 2020 को उनके साथ मारपीट की। रिपोर्ट के मुताबिक इंदिरा रसोई योजना के टेंडर को लेकर कमिश्नर से हाथापाई की गई थी।

    'सभापति बीना गुप्ता की हकीकत आई सामने'

    इधर, वनइंडिया हिंदी से बात करते हुए बीजेपी के सभापति उम्मीदवार और पार्षद धीरज जैन ने कहा कि धनबल से सभापति की कुर्सी पर कब्जा करने वाली कांग्रेस पार्टी के नेता की आखिरकार सच्चाई सामने आ चुकी है। अब तक कई भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद सभापति बीना गुप्ता की हकीकत अलवर की जनता और सबके सामने हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+