राजस्थानः भाई ने पहले अपने भाई की काटी गर्दन फिर काट दिए दोनों हाथ, शव को देख हर कोई हैरान

राजस्थान। राजस्थान के अलवर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक भाई ने अपने ही भाई को खौफनाक तरीके से एक धारदार हथियार की मदद से मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने इतनी बेरहमी से घटना को अंजाम दिया है कि शव को दखकर हर कोई हैरान है। यह पूरी घटना जिले के उद्योग नगर थाने की है।

rajasthan alwar borther did murder of his brother

आरोपी भाई विक्रम यादव ने जमीनी विवाद को लेकर भाई राधेश्याम यादव की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले धारदार हथियार से भाई राधेश्याम की गर्दन काटी। इसके बाद उसके दोनों हाथ भी काट दिए। हमले के बाद राधेश्याम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

जानकारी के मुताबिक मृतक राधेश्याम घर में अकेला रहता था। उसकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। दोनों भाईयों में अक्सर जमीन को लेकर विवाद होता रहता था। शुक्रवार की शाम को करीब 6 बजे राधेश्याम यादव अपने कुंए से घर वापस आ रहा था। उसी रास्ते पर उसके भाई विक्रम यादव का घर है।

rajasthan alwar borther did murder of his brother

विक्रम यादव के घर के पास ही शाम करीब 6 बजे राधेश्याम पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमलावरों ने पहले धारदार हथियार से पहले राधेश्याम की गर्दन पर वार किया, जिससे वह नीचे गिर गया। उसके बाद उसके दोनों हाथ पर वार किए। इससे राधेश्याम का एक हाथ कट गया और दूसरे हाथ में गंभीर घाव हो गया। हमले के बाद राधेश्याम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+