मां के लिव-इन पार्टनर ने 8 साल की बच्ची से किया रेप, लहूलुहान हालत में मिली

अलवर। राजस्थान के अलवर में आठ साल की बच्ची से उसकी मां के लिव-इन पार्टनर ने दरिंदगी की। हालत गंभीर होने पर बच्ची को अलवर के महिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले में बच्ची की मां ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

minor girl physically attacked by mother live in partner in alwar

घर पर लहूलुहान हालत में पड़ी थी बच्ची

मामला अलवर के एमआईए थानाक्षेत्र का है। पीड़िता की मां ने 32 वर्षीय रविंद्र गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि वह फैक्ट्री में काम करती है। उसकी बेटी घर पर अकेले थी। जब वह शाम का वापस घर लौटी तो बेटी लहूलुहान हालत में पड़ी थी। रविंद्र भी घर पर ही था। जब उससे पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

बच्ची के मां का लिव-इन पार्टनर है आरोपी

पुलिस ने बताया आरोपी बच्‍ची की मां का लिव इन पार्टनर है। दोनों पिछले एक साल से साथ में रह रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, उपचार के बाद बच्‍ची की हालत खतरे से बाहर है। डीएसपी दीपक शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+